{"_id":"7263dadd37ed811fce31857b05db0dbc","slug":"grocery-businessman-robbed-of-half-a-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यवसायी से ढाई लाख की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना व्यवसायी से ढाई लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसूली कर घर लौट रहे किराना व्यवसायी को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर दाऊदपुर के पास रोक लिया। व्यवसायी के साथ गाड़ी पर बैठे व्यक्ति के सिर पर कट्टे की बट से हमला कर दिया। इसके बाद व्यवसायी के पास रहे ढाई लाख रुपये, लैपटॉप व दो मोबाइल छीनकर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी होने पर गुस्साए व्यापारियों ने थाने का घेराव किया।
नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी गोपाल अग्रवाल किराना के थोक विक्रेता हैं। मंगलवार को अपने साथी सुंदरलाल के साथ वह वसूली करने रामगंज गए थे। रात करीब 8 बजे ढकवा की ओर से वसूली कर क्वालिस से लौट रहे थे। रामगंज के पास से ही स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उनका पीछा कर लिया। दाऊदपुर के पहले बदमाश क्वालिस को ओवरटेक कर आगे बढ़ गए। सूनसान इलाका देख कर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने गाड़ी खड़ी कर गेट खोल दिया। जैसे ही गोपाल ने क्वालिस रोकी कि स्कार्पियो सवार बदमाशों ने तमंचे की बट से गोपाल के साथ बैठे सुंदरलाल के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गया।
इस बीच बदमाशों के दूसरे साथी भी पल्सर से वहां पहुंच गए। बदमाश गाड़ी में रखा ढाई लाख रुपयों से भरा बैग, मोबाइल व लैपटाप लूटकर हवाई फायरिंग करते हुए जौनपुर की तरफ भाग निकले। थोड़ी देर बाद एक राहगीर पहुंचा तो उसके मोबाइल से गोपाल ने घटना की सूचना इलाकाई पुलिस के साथ ही परिजनों को दी। हादसे की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। गोपाल का आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ के लिए तेजी नहीं दिखाई गई। लूट की खबर मिलने पर व्यापारी भड़क गए और थाने का घेराव कर आक्रोश जताया। एसओ आसपुर देवसरा अखिलेश राय ने बताया कि घटना थाने से करीब 12 किमी की दूरी पर हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।