फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   food poison

जहरीली चाय पीने से दो बच्चों सहित चार लोगों की हालत बिगड़ी

Sat, 14 Jan 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूराो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूूराो प्रतापगढ़ Updated Sat, 14 Jan 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
food poison
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
चाय पीते ही दो बच्चों सहित चार लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी होनी शुरू हो गई। परेशान परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की मानी जाए तो चाय की पत्ती में कुछ गड़बड़ी थी। चाय पत्ती डालने के बाद पानी का रंग नीला हो जा रहा था।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के सराय गनई गांव निवासी सुनील की पत्नी सरिता शुक्रवार की सुबह चाय बनाने जा रही थी। सुनील की मानें तो चाय की पत्ती घर में नहीं थी। उसका बेटा प्रांजल (6) गांव में स्थित एक किराने की दुकान से एक रुपये पैकेट वाली कोई चाय की पत्ती खरीदकर लाया। उसी से सरिता ने चाय बनाई। चाय का रंग नीला हो गया तो उसे फेंक दिया। दूसरी बार फिर उसी दुकान से एक रुपये वाली चाय की पत्ती मंगवाई। चाय बनाई तो फिर रंग नीला हो गया।
विज्ञापन


वह खुद पीने के साथ परिजनों को भी चाय पिला दिया। इससे प्रांजल, श्रद्धा (5) पुत्री आरके यादव, सरिता (30) पत्नी सुनील व सुशीला (50) पत्नी राम लखन को उल्टी होनी शुरू हो गई। इससे परिजन परेशान हो गए। एक साथ सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंच गये। गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने भर्ती करके इलाज करना शुरू कर दिया। अब इनकी हालत संतोष जनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed