फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing on road

सरेराह फायरिंग से सहम गए लोग

Sun, 31 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 31 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
firing on road
crime
गायघाट रोड दहिलामऊ में रविवार की सुबह हर दिन की तरह आवागमन सुचारु रूप से चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शहर की ओर जा रहे टेंपो में सात लोग बैठे थे। उस टेंपो में ही कृष्णपाल सिंह भी सवार थे। बाइक सवार लोगों ने टेंपो को ओवरटेक कर रोकने के बाद पिस्टल हाथ में निकाल ली। टेंपो में बैठीं सवारियां पिस्टल देखते ही सहम उठीं। लोगों के हलक में ही चीख अटक गई। जब हत्यारे वृद्ध को टेंपो से खींचकर गोली मारी तो टेंपो में बैठे लोगों के साथ आसपास के लोग सहम गए। घटना के बाद टेंपो चालक पुलिसिया मुसीबत से बचने के लिए भाग निकला। पुलिस टेंपो चालक की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

 शव देखते ही बेहोश गई पत्नी
घटना की जानकारी मिलने पर बड़े बेटे बालेंद्र भूषण सिंह जिला अस्पताल पहुंचा। वहां पति का शव देख पत्नी बेहोश हो गई। पुलिसवालों के साथ ही बेटे ने उसे संभाला। इसके बाद पुलिस घटना की बाबत छानबीन करने लगी।
विज्ञापन

बेटे ने लगाया चाची पर धमकी देने का आरोप
मृतक कृष्णपाल सिंह के बेटे बालेंद्रभूषण सिंह का आरोप है कि काफी दिनों से उसकी चाची कुसुम उसके पिता व माता को धमकी देती रहती थी। वह परिवार के साथ पूना की एक कंपनी में काम करता था। जब इस बात की जानकारी मिली तो वह पंद्रह दिन पहले घर चला आया। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद की पैरवी करने के नाते उसके चाचा व चचेरे भाई की आंख में उसके पिता किरकिरी बने हुए थे। उसने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने माता पिता के साथ पैतृक गांव पूरे केशवराय जा रहा था। रास्ते में टेंपो से खींचकर उसके पिता की हत्या चाचा रवींद्र, चचेरे भाई सुभाष ने कर दी। उसकी चाची कुसुम ने कुछ दिनों पहले धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजदीक से मारी गई गोली
टेंपो से खींचने के बाद हत्यारों ने कृष्णपाल सिंह को पिस्टल सटाकर गोली मार दी। एक गोली सीने व दूसरी पेट में जा घुसी। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि गोली शरीर को भेदकर बाहर नहीं निकली। हत्यारों में घटना में पिस्टल का प्रयोग किया है।
सुभाष का मोबाइल बताने लगा बंद
कृष्णपाल सिंह की हत्या के बाद कोतवाली पुलिस मृतक के परिजनों से जानकारी के बाद हत्यारोपियों की तलाश में भागदौड़ करने लगी। पुलिस ने रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सुभाष नहीं मिला। पुलिस उसके नंबर पर फोन करने लगी तो उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस का कहना है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हो चुके शेखर सिंह का इलाज चल रहा है।

 वृद्ध की हत्या करने आए थे सुपारी किलर!
बाबागंज निवासी कृष्णपाल सिंह की हत्या जिस शातिराने अंदाज में की गई, इससे साफ हो चला है कि हत्या सुपारी किलर ने की है। टेंपो से खींचकर सीने व पेट में दो गोली उतारने के बाद हत्यारे भाग निकले। पुलिस भी घटना करने वालों को शूटर मान रही है। संपत्ति के विवाद में परिवार के लोगों ने ही भाड़े पर हत्या कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed