{"_id":"fbd6ffcfdf197eb465c894572ea9a017","slug":"firing-in-pratapgarh-27-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, पथराव, 27 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, पथराव, 27 घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में रानीगंज थाना क्षेत्र के मुंआर आधारगंज में सोमवार की सुबह अंधाधुंध फायरिंग हुई। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। गोलीबारी के दौरान पथराव व आगजनी में एक ही पक्ष के 27 लोग घायल हो गए। इनमें से 13 लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने हमलावर पक्ष की ओर से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचे एडीएम पुनीत शुक्ला और एएसपी पूर्वी बृजेश मिश्रा ने गांव में तनाव को देखते हुए पांच थानों की पुलिस के साथ पीएसी तैनात कर दी है।
मुंआर आधारगंज निवासी मुकीम उर्फ लईक और शेख इसरार अहमद के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार की सुबह करीब पौने आठ बजे मुकीम पक्ष की ओर का इम्तियाज (16) पुत्र महबूब साइकिल से आटा लाने के लिए चक्की जा रहा था। नहर पुलिया पर इसरार पक्ष के पांच युवकों ने उसे रोक लिया। उन लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसकी साइकिल छीनकर नहर में फेंक दी। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़े। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच पथराव होने लगा। आरोप है कि इस बीच इसरार पक्ष के लोग असलहों से लैस होकर पहुंचे और फायरिंग करने लगे। जो भी आगे मिलता उसे अपना शिकार बनाते हुए दौड़ा लिया। महिलाओं को भी बाहर निकालकर पीटने का आरोप है।
इस बीच हमलावरों ने करीब 25 राउंड फायरिंग भी की। पूर्व प्रधान गुलजार के छप्पर को भी आग लगा दी। फायरिंग और पथराव से मोहम्मद इदरीश (62), मिन्नतुल निशा (50) फैयाज अहमद, गुलजार अहमद (65), सलमान (15) पुत्र मकसूद, मंजूर अहमद (65), सरवरी बेगम (40) पत्नी मोहम्मद हारून, मिन्नतुल निशा (45) पत्नी मकसूद, शकील (40) पुत्र मोहम्मद निसार, जरीना (55) पत्नी फरीद, मोहम्मद असलम (17) पुत्र मकसूद, इकरामुद्दीन (70), मंसूर अहमद (60), आरिफ (16) पत्नी मोइन अहमद, इम्तियाज (16) महबूब, शहजाद (18) पुत्र फरीद, शहजाद (16) पुत्र मोहम्मद अय्यूब, निसार अहमद (65), शहबान अली (45) पुत्र रमजान, मोहम्मद अयाज (19) पुत्र यूसुफ, शहनाज बेगम (45) पत्नी इसरार, गुड्डी (38) पत्नी हारून, इकराम (76), नसरीन बानो (19), मोहम्मद जुल्फेकार (68), मासूक (18), साजिरा बानो (45) और नदीम (22) घायल हो गए।
विज्ञापन
गोली लगने से 15 और पथराव से 12 लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल मिन्नतुल निशा, इदरीश, गुलजार, सलमान, मंजूर, शकील, मंसूर, शहजाद, मिन्नतुल निशा, असलम, आरिफ, शहजाद, अयाज को डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रानीगंज सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की जानकारी के बाद एडीएम पुनीत शुक्ला, एएसपी पूर्वी बृजेश मिश्रा, सीओ रानीगंज डीएल सुधीर पांच थानों की पुलिस व पीएसी के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस बीच पुलिस ने हमलावर पक्ष से दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया। एएसपी ने बताया कि आबादी की जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चली आ रही है।