फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing in devsara

आम के विवाद में युवक को गोली मारी, रेफर

Tue, 14 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
firing in devsara
फाय‌र‌िंग
स्थानीय थाना क्षेत्र के चिलावां में आम के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर  युवक को डॉक्टरों ने इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चिलावां निवासी सेतईराम व राजबहादुर यादव के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। कुछ दिनों पूर्व आम तोड़ने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। सोमवार की सुबह आम के बाग की ओर सेतईराम का बेटा विनोद यादव (28) शौच के लिए जा रहा था। उस समय बाग में राजबहादुर अपने बेटों के साथ मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो विनोद ने बाग में मौजूद लोगों को आम तोड़ने से रोक दिया। यह सुनते ही वे लोग उस पर हमलावर हो गए। खुद को अकेला देख वह शोर मचाते हुए घर की ओर भागा। तभी पीछे से लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके दाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई।
विज्ञापन


खून से लथपथ होने के बाद भी वह घर पहुंचने पर ही रुका। हमलावरों ने उसके ऊपर दो फायर झोंका था। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल विनोद यादव को परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी के बाद अस्पताल में नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव पहुंच गए। वे घायल के इलाज को इलाहाबाद भेजने की व्यवस्था कराने में जुट गए। अस्पताल पहुंचे एएसपी पूर्वी स्वामीनाथ ने उससे घटना की जानकारी ली। एएसपी ने निर्देश दिया कि हर हाल में हमलावरों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed