{"_id":"58d2b6b54f1c1bb6681a4fce","slug":"firing-in-amethi-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगीपुर अमेठी सीमा पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांगीपुर अमेठी सीमा पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांगीपुर व अमेठी की सीमा पर बुधवार की शाम फायरिंग से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद दोनों जिले की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की हकीकत खंगालने के साथ फायरिंग करने वालों की तलाश तेज कर दी।
अमेठी जनपद के कोतवाली अमेठी के सिलोधर में बुधवार की शाम बाइक सवार दो युवक पहुंचे। अंडे की दुकान के पास रुककर बाइक सवार बदमाशों ने तीन चार चक्र फायर किया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग दौड़े तो बाइक सवार आगे चले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि हनुमानगढ़ी के पास भी बाइक सवार युवकों ने हवा में गोलियां चलाई। इसके बाद वे भैंसना की ओर भाग गए। रास्ते में शौच के लिए बैठे आशीष ने पीछे बैठे युवक को पहचानने का दावा करने लगा।
इस बीच फायरिंग की खबर पर सांगीपुर और अमेठी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आशीष का बयान भी दर्ज किया। बतादें कि करीब पांच माह पहले सिलोधर व भैसना के ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। जिसके चलते आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। कई दिनों तक तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स व पीएसी भी तैनात रही।