फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fireng in mandhata person injured

युवक को मारी गोली, गंभीर

Sun, 16 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 16 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
fireng in mandhata person injured
न्‍यूूज
मानधाता थाना क्षेत्र के सुजानपुर में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। दो दर्जन राउंड फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


सुजानपुर में रास्ते के विवाद को लेकर करीब चार माह से दो पक्षों के बीच चिंगारी सुलग रही थी। गांव के नन्हे (45) पुत्र इकराम और रफीक पुत्र रजी के बीच विवाद चला आ रहा था। रविवार की देर शाम पहले से सुलग रहे रास्ते के विवाद के चलते बच्चों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसी को लेकर बात बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब 25 राउंड फायरिग हुई। इस बीच गोली नन्हे को जा लगी।
विज्ञापन


वह मौके पर गिर पड़ा। इस बीच गांव के लोग पहुंचे गए तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। परिजन रोते बिलखते नन्हे को लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। यहां डाक्टरों ने इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मानधाता पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ रानीगंज भारी पुलिसफोर्स के साथ गांव पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के घर में तोड़फोड़, बाइक तोड़ी
मानधाता थाना क्षेत्र के सुजानपुर में बच्चों के विवाद में युवक को गोली मारने वाले आरोपियों के घर तोड़फोड़ की गई। एक आरोपी के घर के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। सुजानपुर निवासी नन्हें को गोली मार दी गई। करीब 25 चक्र फायरिंग के बाद गांव में दहशत फैल गई। इस बीच पुलिस पहुंचने की खबर पर हमलावर भाग निलके। चर्चा है कि गोली मारने वाले आरोपियों के घर पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धावा बोला। बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त करने के साथ ही चारपाई व छप्पर को तोड़कर गिरा दिया। घर में मौजूद महिलाओं ने भीतर से दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाईं। लोगों का कहना है कि घटना के बाद पहुंची पुलिस ने भी अपना गुस्सा आरोपियों के घर के बाहर मिले सामानों पर उतारा। पुलिस ने भी गृहस्थी के सामानों को क्षतिग्रस्त किया। एहितयात के तौर पर महिला पुलिस के साथ ही दूसरे थानों की पुलिस ने डेरा डाल रखा है। एसओ का कहना है कि पुलिस ने कोई तोड़फोड़ नहीं की। मारपीट के दौरान ही घटना घटित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed