{"_id":"5a4929f64f1c1b0e788b5d96","slug":"fir-registerd-againts-4-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसियों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की अनुपस्थिति में पड़ोसियों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आपत्तिजनक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इस मामले को लेकर कई लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। इस पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर जांच की।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक महिला ने रविवार सुबह तमाम लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसका पति मजदूरी करता है। 29 दिसंबर को दिन में पड़ोस के रहने वाले दो लोग और एक अज्ञात उसके घर आ गए। तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते समय धमकी दी कि यदि किसी को बताओगी तो पूरे परिवार को जान से हाथ धोना पडे़गा। इस दौरान अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी महिला हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राम आशीष यादव मौके पर पहुंचे। मामला दो वर्गों का होने के कारण तनातनी है। पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गैंगरेप का आरोप गलत निकला। आरोपी पड़ोसी हैं। महिला को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो डालने से नाराजगी है।