{"_id":"58518b9c4f1c1b676f64b6f2","slug":"exotortion-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 लाख पहुंचा दो वरना गोली खाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 लाख पहुंचा दो वरना गोली खाओ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
mobile shimla
नैनी जेल में बंद शातिर विकास सिंह के नाम से मिली धमकी ने अमरगढ़ के व्यापारी बच्चा सेठ की नींद हराम कर दी है। पांच लाख रुपये न देने की सजा के तौर पर गोली खाने की धमकी दी जा रही है। इस मामले को लेकर बुधवार को व्यापारी को लेकर व्यापारी नेताओं से पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
आसपुर देवसरा के अमरगढ़ निवासी बच्चा सेठ की थोक व फुटकर की दुकान है। बच्चा सेठ के मोबाइल पर 30 दिसंबर को अनजान नंबर से फोन आया। उसने खुद को विकास सिंह गोड़े बताया। कहा कि उनके वकील से जाकर मिल लो। नहीं मिलोगो तो बाजार के व्यापारी रामजनक सोनी के बेटे की तरह गोली खाने को तैयार रहो। तीन दिन के भीतर वकील से जाकर मिल लो। पहले तो बच्चा सेठ ने धमकी को हलके में लिया। 4 दिसंबर को दो बार मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने सेठ से पूछा कि वकील से मिले कि नहीं। कारण जानने की सेठ ने कोशिश की तो उसे बताया गया कि वकील के पास पांच लाख रुपये जाकर दे दो, अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।