{"_id":"59209b1f4f1c1bd710f235d4","slug":"dowry-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए तोड़ दी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए तोड़ दी शादी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 21 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
पैसा
- फोटो : Today City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी होती न देख युवक व उसके परिजनों ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायसेतराय निवासी मिठाईलाल की 19 वर्षीय बेटी अपने ननिहाल संडिला में रहती है। वहीं से वह पढ़ने जाया करती थी। मिठाईलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि ननिहाल में इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के अलावपुर निवासी राजीव कुमार पटेल का आना जाना था। वह उसके साथ शादी का झांसा देकर अश्लील हरकत करता रहा। इस बात की जानकारी बेटी ने अपनी मां को दी।
मामला आगे बढ़ा तो राजीव व लड़की के घरवालों के बीच पंचायत हो गई। दोनों परिवार की रजामंदी से शादी की तिथि 19 जून को तय हो गया। हैसियत के हिसाब से मिठाईलाल ने बरीछा में दहेज भी दिया। दो दिन पहले राजीव के परिवार वालों ने शादी करने के पहले एक लाख रुपये व बाइक की मांग की। जिसे देने में मिठाईलाल असमर्थतता जताने लगा। रिश्तेदारों की पंचायत के बाद भी हल नहीं निकला। शनिवार को मिठाईलाल ने थाने में शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने राजीव कुमार, होरीलाल, धर्मेंद्र, राम अभिलाष और विक्रम की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।