फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Four accused arrested for printing and circulating counterfeit notes.

Delhi News: नकली नोट छापने और खपाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for printing and circulating counterfeit notes.
10.50 लाख मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी जिले में पुलिस ने जाली नोटों की आपूर्ति करने और उन्हें बाजार में खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी पुष्कर राज पुरबिया उर्फ डॉक्टर, बाड़मेर निवासी गोसाई राम, हरियाणा के सोनीपत निवासी साहिल खरब और राजस्थान के चूरू जिले के निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई। आरोपियों के पास से 10.50 लाख मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए हैं।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शशांक जयसवाल ने बताया कि 30 सितंबर को प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में जापानी पार्क के पास छापा मारकर पुष्कर, गोसाई और साहिल को पकड़ा था और उनके पास से 500-500 के नकली नोट और नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में एक अक्तूबर को प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद पूछताछ और तकनीकी निगरानी के आधार पर नरेंद्र कुमार को राजस्थान के चूरू से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों के ठिकानों की तलाशी में प्रिंटिंग उपकरण, डिजिटल उपकरण, प्रिंटिंग सामग्री और अन्य सामान बरामद हुआ, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर नकली नोट तैयार करने और छापने में किया जाता था। डीसीपी के अनुसार, जांच के दौरान 500-500 मूल्य के नकली नोटों की 21 गड्डियां बरामद हुईं। उन्होंने बताया कि पुष्कर प्रॉपर्टी डीलर है और नकली नोटों की तैयारी तथा प्रसार के लिए अन्य आरोपियों के साथ समन्वय करता था, जबकि गोसाई राम पर सामान जुटाने और ऑनलाइन स्रोतों तथा सोशल मीडिया के जरिये नकली नोट तैयार करने की प्रक्रिया सीखने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि साहिल पर सामग्री जुटाने, सोनीपत में परिसर की व्यवस्था करने तथा नकली नोटों की तैयारी और प्रसार में मदद करने का आरोप है। नरेंद्र कुमार पर पुष्कर और गोसाई के संपर्क में होने तथा सामग्री जुटाने में मदद करने का संदेह है।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed