{"_id":"5b181d6d4f1c1ba16e8b6838","slug":"did-the-forgery-in-the-name-of-bank-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक बताकर पूछा एटीएम कोड, उड़ा दिए 33 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक प्रबंधक बताकर पूछा एटीएम कोड, उड़ा दिए 33 हजार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज। बीओबी का बैंक प्रबंधक बनकर उचक्कों ने एक युवती को फोन करने के बाद उसका एटीएम कोड पूछकर खाते से 33 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद जब इसकी जानकारी हुई तो युवती के होश उड़ गए। उसने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव निवासी शक्ति तिवारी पुत्री उमादत्त तिवारी घर पर रहती है। उसका पिता मुंबई में काम करता है। पिता ने उसके खाते में 35 हजार रुपये भेजे थे। मंगलवार को शक्ति के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बीओबी बैंक मुंबई का प्रबंधक बताया। उसका एटीएम लाक होने की बात कही। एटीएम को चालू करवाने के लिए एटीएम कार्ड पर लिखे नंबर के साथ पिन कोड पूछा। कुछ ही देर बाद उसके खाते से 33 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।