{"_id":"587bd0fa4f1c1b3503efe92f","slug":"death-body-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 16 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरे में अकेले रह रहा युवक सुबह फंदे से लटकता मिला। सूचना पर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। कमरे में कुछ जगहों पर खून के छीटे फैले हुए थे। इसके चलते उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगंज धनगढ़ बाजार निवासी छोटेलाल (37) पुत्र हीरालाल केशरवानी अपना निजी घर बनवाकर अवसानगंज बाजार में रहता था। कुछ दिन से उसकी पत्नी किसी विवाद के कारण मायके चली गई थी। इसके चलते वह अकेला ही घर में रह रहा था। शनिवार को उसने पत्नी को फोन भी किया था। रात में वह अकेला ही घर में सोया। देर तक न उठने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन अंदर पहुंचे तो उसका शव रस्सी के सहारे छत से लगी धन्नी से लटकता मिला।
कमरे में कुछ जगह खून के छीटे भी पाए गए। इसके चलते इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उधर जानकारी पर पत्नी भी अपने तीन साल के बच्चे रीतेश के साथ घटना स्थल पर पहुंची। छोटेलाल का शव देख वह बिलख पड़ी। हालांकि इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।