{"_id":"e4dbcdf89fff579cf5d1fd5877c9053c","slug":"cross-case-cook-in-dispute-police-deployed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइया विवाद में क्रास केस, पुलिस तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोइया विवाद में क्रास केस, पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 19 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के रसोइया में हुए विवाद को लेकर पुलिस ने गुरुवार को क्रास केस दर्ज कर लिया। ईंट भट्ठा मालिक ने भी रंगदारी न देने पर तोड़फोड़, लूटपाट के साथ ही मजदूरों को मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।
अमरपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने रसोइया स्थित ईंट भट्ठा मालिक मोहम्मद इत्तेफाक उर्फ बबलू को खेत की मिट्टी बेची है। उसी को लेकर बुधवार की रात विवाद हो गया। मजदूरों व धर्मेंद्र के बीच मारपीट हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना के बाद गांव के सैकड़ों लोगों ने हाथ में लाठी-डंडा लेकर ईंट भट्ठा को घेर लिया। लोगों के आक्रोश से बचने के लिए मजदूर भट्ठे से भाग निकले। गांव में सांप्रदायिक तनाव की खबर मिलते ही एसओ रामनरेश यादव अधिकारियों को अवगत कराने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल भेजा।
रात में घटना को तूल दे रहे लोगों से बातचीत कर पुलिस ने माहौल शांत कराया। इस बीच मौके पर एडीएम पुनीत शुक्ला, एएसपी तारिक मोहम्मद कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की बात सुनने के बाद आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने पुलिस व पीएसी तैनात कर दी। घटना के सिलसिले में रवींद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर भट्ठे के मुंशी और वहां काम करने वाले नन्हें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी नन्हें को दबोच लिया है। आरोप है कि उसके पंपिंगसेट में दोनों ने आग लगा दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसके भाई धर्मेंद्र को मारा पीटा। दूसरी ओर गुरुवार को ईंट भट्ठा मालिक बबलू ने भी पुलिस को धर्मेंद्र सिंह समेत 15-20 अज्ञात लोगों पर 10 हजार रंगदारी मांगने, भट्ठे पर तोड़फोड़, लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। एसओ रामनरेश यादव ने कहा कि मामूली मारपीट के मामले को बेवजह तूल देने की कोशिश की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाके का माहौल खराब करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।