{"_id":"574b39084f1c1b0c291091da","slug":"crime5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेबाजार बीडीसी सदस्य को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेबाजार बीडीसी सदस्य को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 30 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
स्थानीय बाजार में रविवार की शाम पुरानी रंजिश में रंगौली के बीडीसी सदस्य को बाइक सवार लोगों ने पीटने के दौरान गोली मार दी। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। नगर कोतवाली के रंगौली निवासी मोहम्मद इरफान (32) मोहम्मद ईशा अपने गांव से ही क्षेत्र पंचायत सदस्य है। रविवार को वह विश्वनाथगंज बाजार दाढ़ी बनवाने के लिए गया था। वह नाई की दुकान पर बैठा था। तभी देल्हूपुर की ओर से तीन बाइक से आधा दर्जन लोग पहुंचे। उनके हाथों में डंडे थे। बाइक खड़ी करने के बाद वे इरफान पर टूट पड़े। सरेबाजार हमलावर उसे दौड़ाकर पीटते रहे। उसे पिटते देख बाजार के लोग बीच- बचाव करने के लिए दौड़े। लोगों को आते देख हमलावरों ने भागने के दौरान फायर झोंक दिया। गोली इरफान के पैर में जा लगी।
इसके बाद हमलावर बाइक लेकर देल्हूपुर की ओर भाग निकले। घटना की खबर मिलने पर परिजन बाजार पहुंचे और घायल इरफान को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। बताते हैं कि इरफान की इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसई निवासी अख्तर से भिवंडी में मारपीट की घटना के बाद से रंजिश चली आ रही है। 26 मई को अख्तर को उसकी बीवी बच्चों के सामने इरफान ने साथियों की मदद से पीटा था। इसी का बदला लेने के रविवार को अख्तर अपने साथियों के साथ बाजार आ धमका। मौका देख उसने भी अपना बदला ले लिया। एसओ राजकिशोर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश जारी है।