फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime one arrested

चोरी की सात बाइकों के साथ धराया गिरोह का सरगना

Tue, 12 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime one arrested
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। मंगलवार को दिन में उदयपुर एसओ संतोष द्विवेदी पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान एसओजी को भी उदयपुर क्षेत्र में बाइक लिफ्टर के अंतर्जनपदीय गैंग के होने की सूचना मिली। इस पर उदयपुर पुलिस व एसओजी ने थाना क्षेत्र के ननौती से एक बाइक सवार संदिग्ध युवक को धर दबोचा। पकड़े गए युवक की पहचान कुंभीआइमा निवासी लक्ष्मण वर्मा के रूप में हुई। उसके पास से मिली बाइक चोरी की निकली। पूछताछ के दौरान लक्ष्मण की निशानदेही पर पुलिस ने थाना के क्षेत्र के अलावलपुर निवासी विनोद प्रजापति के घर से चोरी की अट्ठारह हजार में बिकी हुई एक बाइक बरामद की। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी जिले अमेठी के ऐंठा गांव में मुमताज के घर से भी चोरी की एक बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की। लक्ष्मण के घर में दबिश देकर चेारी की पांच अन्य बाइक  भी पुलिस ने बरामद की। पुलिस को एक ही दिन में रायबरेली व प्रतापगढ़ जिले से चोरी हुई सात बाइकें बरामद हो गईं। उदयपुर व एसओजी की सफलता की जानकारी होने पर एसपी माधवप्रसाद वर्मा भी थाने पहुंचे और पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed