फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

चांदपुर में पंचायत के दौरान बवाल, फायरिंग

Wed, 08 Jul 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 08 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime news
फतनपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर में बुधवार को मामूली विवाद को लेकर हो रही पंचायत में दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग के साथ ही जमकर लाठी-डंडे चले। इससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। मौके से बम और कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


चांदपुर निवासी विजय बहादुर सिंह उर्फ पहाड़ी सिंह और पड़ोसी विनोद सिंह उर्फ पट्टर सिंह के बीच पुराना विवाद है। बुधवार की सुबह पहाड़ी सिंह का भतीजा खेत की जुताई कराने के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। विनोद ने खेत की जुताई करने से मना कर दिया। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई, लेकिन गांव के लोगों के आ जाने पर मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद तय हुआ कि विवाद का निस्तारण कराने के लिए ग्रामीणों की पंचायत बुलाई जाए। दोनों पक्षों का संदेश मिलने पर दोपहर बाद गांव के लोग पंचायत के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


पंचायत के दौरान दोनों ओर से गरमा-गरम बहस होने लगी। अचानक पंचों की मौजूदगी में दोनों पक्ष के लोग तैश में आ गए और देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस दौरान विनोद पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी की, हालांकि गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ। बंदूक से चार राउंड फायर करने के बाद बमबाजी भी की गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर फतनपुर एसओ अजीत पांडेय और सीओ डीएल सुधीर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले लोग भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार कारतूस के खोखे और एक बम बरामद किया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। मारपीट में राजन सिंह (27), भारत सिंह (55), राममूरत सिंह (60) व तीन अन्य लोग घायल हुए थे। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया। इस मामले में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed