{"_id":"81b3d9b7f025e89e947403809e2ad4c6","slug":"crime-news-hindi-news-844","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान-कोटेदार में खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान-कोटेदार में खूनी संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज थाना क्षेत्र के जाजापुर गांव में गुरुवार को राशन की घटतौली को लेकर प्रधान व कोटेदार में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। प्रधान समेत तीन की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को तितर-बितर किया। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के जाजापुर के प्रधान राजकुमार यादव (34) को गुरुवार दोपहर शिकायत मिली कि कोटेदार शिवबहादुर यादव ग्रामीणों को कम राशन वितरित कर रहे हैं। इस बात की खबर मिलते ही प्रधान कोटेदार की दुकान पर पहुुंचे और घटतौली को लेकर विरोध जताने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस मामले को लेकर कोटेदार और प्रधान के बीच तकरार होने लगी। विवाद बढ़ने पर कोटेदार पक्ष के लोगों ने प्रधान पर हमला बोल दिया। उनके साथ रहे जगमोहन यादव (38) व संजय यादव (28) को माप के लिए रखे बटखरे से पीट-पीटकर कर लहूलुहान कर दिया। इस बात की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो प्रधान के समर्थक भी मौके की ओर भागे। कुछ लोगों ने कोटेदार शिव बहादुर व उसके बेटे संतोष को भी पीट दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों की भीड़ देख कोटेदार ने परिजनों के साथ घर के भीतर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। गुस्से में ग्रामीण उसका घर घेर लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को तितर बितर कर कोटेदार को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने प्रधान राजकुमार यादव, संजय यादव समेत तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। देर रात तक तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।