{"_id":"a546fb692f9fabefcaea8f5612caef18","slug":"crime-news-hindi-news-272","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर प्रतिमा तोड़ माहौल बिगाडने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबेडकर प्रतिमा तोड़ माहौल बिगाडने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा इलाके में गुरुवार की रात अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर माहौल बिगाडने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के पहुंचने पर प्रतिमा तोड़ रहा युवक भाग खड़ा हुआ। मामले की जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। इसकी जानकारी होने पर आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की तलाश में देर रात तक दबिश दी जाती रही।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदयीशाहपुर गांव में अम्बेडकर प्रतिमा लगी थी। बताते हैं कि गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक उसे तोड़ रहा था। आवाज सुन गांव के कुछ लोग प्रतिमा की तरफ गए तो उन्हें देख युवक फरार हो गया। मूर्ति की एक अंगुली व चबूतरे की कुछ ईंट टूटी देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। खबर मिलते ही एसओ अखिलेश राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फरार युवक की तलाश में देर रात तक जुटी रही। एसओ ने बताया कि किसी ने उस युवक को पहचाना नहीं। ऐसे में शक के आधार पर ही उसकी खोजबीन जारी है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।