{"_id":"87220531e47e07e22c3fa6c4c28e6d1f","slug":"crime-news-hindi-news-1381","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपियों पर इनाम घोषित कराने की पैरवी में लगी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार आरोपियों पर इनाम घोषित कराने की पैरवी में लगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने पर हमले के फरार आरोपियों को पुलिस भले ही पकड़ ना पा रही हो लेकिन उन पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी की जा रही है। पुलिस के रडार पर आरोपियों के न होने के कारण वह उन पर अब ईनाम घोषित करने जा रही है। यही नहीं कोर्ट के माध्यम से तीनों के कुर्की के आदेश के लिए पैरवी करनी शुरू कर दी है। मानिकपुर थाने पर बुधवार की रात दो बाइकों से आए छह बदमाशों ने हमला कर दिया था। इसमें एक संतरी को जान से हाथ धोना पड़ा था। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपियों को घेरा तो उसमें से दो भागने में कामयाब रहे। उधर, शिवमणि तिवारी व विकास मिश्रा हाथ लगे तो पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेकर साथ रहे लोगों के नाम भी खोल दिए।
इसके बाद घटना के दूसरे ही दिन एक और आरोपी जुबैर अहमद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा बालकृष्ण मिश्र बाले, इमरान व प्रदीप तिवारी की तलाश पुलिस कर रही है। घटना के चार दिन बीतने के बाद भी उनका पता न चलने पर पुलिस ने अब उनके खिलाफ दूसरी तरफ से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस विभागीय तरीके से पैरवी कर उन पर ईनाम घोषित करवाने का प्रयास कर रही है। इनाम होने पर आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस कोर्ट के माध्यम से तीनों की फरारी दिखा कर उनके खिलाफ कुर्की कराने का आदेश भी लेने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है जल्द ही कुर्की का भी आदेश पुलिस को मिल जाएगा। विवेचक आर के सिंह चंदेल ने बताया कि आरोपियों को कब्जे में लेने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।