{"_id":"344ba553765d053b5cf929723cc6a3ad","slug":"crime-news-hindi-news-1374","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल की शराब के साथ तीन को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरुणाचल की शराब के साथ तीन को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर में शुक्रवार की रात पुलिस ने छापा मारकर अरुणाचल प्रदेश की अवैध शराब के साथ तीन लोगों को धर दबोचा। एक बोलेरो भी बरामद की। जब्त 135 पेटी अवैध शराब की कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार की रात स्वाट टीम व फतनपुर पुलिस को खबर मिली कि रामापुर में अरुणाचल की अवैध शराब बिक्री के लिए बोलेरो से जा रही है। इसके बाद पुलिस ने रामापुर निवासी कमलेश पाल के घर छापा मारा। बोलेरो में शराब लादी जा रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर कमलेश उसके भाई जितेंद्र कुमार व स्वपनिल पुत्र सत्यनारायण निवासी अचलपुर नगर कोतवाली को धर दबोचा।
तलाशी के दौरान बोलेरो से 25 पेटी और मकान से 110 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। सभी पेटियों व शीशी पर अरुणाचल प्रदेश का ब्रांड छपा था। पूछताछ के बाद पुलिस की एक टीम रानीगंज थाना क्षेत्र के डिघवट गांव गई। वहां संतलाल की राइसमिल से एक छोटा ड्रम शराब बनाने के लिए रखी गई स्प्रिट भी बरामद हुई। संतलाल वहां नहीं मिला। अवैध शराब सप्लाई करने वाले सांगीपुर के शुकुलपुर निवासी रमेश के घर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इस मामले में पुलिस ने कमलेश, जितेंद्र कुमार, संतलाल पाल, स्वपनिल, मनीराम व रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेजने के साथ ही पुलिस फरार अवैध शराब तस्करों की तलाश में दबिश दे रही है। एसओ संजय शर्मा ने बताया कि बरामद शराब की कीमत पांच लाख से अधिक है।