{"_id":"8c2f6973db629914bc02a8b6c24460f1","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर के तीसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर के तीसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में पखवारे भर पहले हुए डबल मर्डर के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। लालगंज के जगन्नाथपुर गांव में बीती 28 मई को मामूली विवाद के बाद रामभुवन सिंह व विक्रम सरोज के परिजनों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें विक्रम सरोज व उसके पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में तनाव फैल गया। परिजनों की तहरीर पर रामभुवन सिंह समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तनाव को देखते हुए घटना के बाद से अभी तक गांव में पीएसी तैनात है। घटना के दूसरे दिन ही कोतवाली पुलिस ने दो हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि जगन्नाथपुर में हुए डबल मर्डर का हत्यारोपी अजय सिंह पुत्र कुंवर बहादुर सिंह हंडौर के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। इस पर प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र दल बल के साथ हंडौर पहुंचे और बस का इंतजार कर रहे अजय सिंह को दबोच लिया। कोतवाली में सीओ सीताराम और प्रभारी कोतवाल देर शाम तक उससे पूछताछ करते रहे। सीओ सीताराम ने बताया कि जगन्नाथपुर गांव में हुए डबल मर्डर के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि फरार चल रहे चौथे हत्यारोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया है।