{"_id":"58792fc94f1c1b8327ba9de3","slug":"crime-in-katara","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ चार लुटेरों ने भाइयों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ चार लुटेरों ने भाइयों को लूटा
अमर उजाला ब्यूूूराो प्रतापगढ़
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट, छिनैती समेत अन्य अपराधिक घटनाओं के गठित डायल 100 टीम व पुलिस से बेखौफ लुटेरे आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। रिश्तेदारी से लौट रहे दो भाइयों को लहूलुहान कर बदमाशों ने मोबाइल समेत नकदी लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस खोजबीन करती रह गई।
मानधाता थाना क्षेत्र के लिलौली गोविंदपुर निवासी सुमित मिश्रा (21) अपने भाई अभिषेक मिश्रा के साथ बहन की ससुराल पट्टी कोतवाली के मैनहा गांव गया था। वहां आयोजित वार्षिकी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शुक्रवार की सुबह दोनों भाई बाइक से अपने घर लौट रहे थे। नगर कोतवाली के एटीएल गेट नंबर तीन बड़नपुर के करीब पहुंचे। तभी तीन बाइक सवार चार बदमाशों ने दोनों भाइयों को रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने तमंचे की बट से सुमित के सिर पर प्रहार कर दिया।
जिससे वह खून से लथपथ हो गया। बदमाशों ने एक सोने की चेन, पर्स में रखा तीन हजार रुपया, दो मोबाइल लूटकर शहर की ओर भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद दोनों भाइयों ने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों के साथ राहगीर दौड़े लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी पुलिस व डायल 100 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ित भाइयों से पूछताछ के बाद हुलिया के आधार पर पुलिस बदमाशों की खोजबीन करने लगी। घायल सुमित को अस्पताल लाया गया। सुमित की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटनाओं पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। जबकि अधिकारियों ने नगर कोतवाली क्षेत्र में डायल 100 के पांच वाहन उपलब्ध कराए हैं। इसके बाद भी लूट की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। कोतवाली पुलिस , डायल 100 व चीता मोबाइल की टीम से बेखौफ लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अभी बुधवार की रात ही बदमाशों ने ट्रक चालक व खलासी को मारपीट कर रुपये लूटे थे।