फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

नौकरी दिलाने वाला जालसाज हत्थे चढ़ा

Thu, 07 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 07 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर अधिवक्ता के भाई को झांसा देकर जालसाज ने पांच लाख रुपए हड़प लिए। नौकरी न दिला पाने पर रकम लौटाने की बात हुई तो डेढ़ लाख के तीन चेक दिए। जो बैंक में लगाते ही बाउंस हो गए। जालसाज को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



नगर कोतवाली के कमास निवासी महावीर पाल ने अजीत नगर के रहने वाले अधिवक्ता हरिओम पांडेय के भाई अंबर प्रसाद को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपए कई वर्ष पहले लिए थे। इस बीच वह नौकरी न दिला सका तो अंबर रुपए लौटाने के लिए उससे कहने लगा। आरोप है कि तीन चेक 50-50 हजार के उसने दिए थे। जो बैंक में लगाने के बाद बाउंस हो गए।
विज्ञापन



गुरुवार को महावीर पुलिस लाइंस के पास लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद हरिओम समेत अन्य लोग पहुंचे और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से पुलिस मित्र का कार्ड और अपना दल सदर विधानसभा के सचिव का परिचय पत्र मिला है। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि जालसाजी करने वाले महावीर से पूछताछ की जा रही है। उसने कई लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमास निवासी महावीर पाल को पूर्व एसपी अनंतदेव के समय चिलबिला चौकी प्रभारी ने पुलिसमित्र बनाया था। लोगों की मानें तो महावीर पुलिसमित्र का कार्ड दिखाकर लोगों पर रुआब गांठता था। हालांकि गुरुवार को पुलिस के शिकंजे में पहुंचने के बाद उसकी बोलती बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed