{"_id":"c09821d24112cc004b7624877694ba9d","slug":"crime-hindi-news-245","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथ नहीं लगे शिक्षक के हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हाथ नहीं लगे शिक्षक के हत्यारोपी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मरहा गांव में शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस को काल डिटेल पर जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सूत्रों की मानें तो हत्या होने के कुछ देर पहले एक ही नंबर पर कई बार वार्ता हुई है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।
औराइन गांव के शिक्षक देवेंद्र पांडेय की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच के लिए तीन टीमें लगाई है। इसमें सर्विलांस, एसओजी व एलआई की टीमें गांव व आसपास जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। चर्चा है कि घटना के बाद नामजद आरोपी देवसरा क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता के साथ देखा गया। पुलिस इस दिशा में जांच में जुटी है। इधर घटना के बाद से औराइन गांव में मातम का माहौल है। पट्टी प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय की मानें तो पुलिस इस दिशा में पूरी तत्परता से लगी है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस के शिकंजे में होगें।