फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   coruption in ujjavla yojna in city

उज्ज्वला गैस योजना में हो रही एक-एक हजार रुपये की वसूली

Thu, 20 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Thu, 20 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
coruption in ujjavla yojna in city
gas cylender, jhansi news - फोटो : demo pice
गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटने में गैस एजेंसी संचालक मोटी कमाई कर रहे हैं। बिचौलिए के माध्यम से कमाई करने वाले एजेंसी संचालक  गैस सिलेंडर और कनेक्शन तो मुफ्त में दे रहे हैं, मगर चूल्हा, रेगुलेटर और पाइप के लिए रुपये वसूल रहे हैं। अधिकारियों की मिलीभगत के चलते किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले के 1,75,356 लाभार्थियों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाना है। मगर, इनमें भी कुछ लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने योजना प्रारंभ होेने के पहले ही गैस कनेक्शन ले लिया था। ऐेसे लोग योजना से वंचित रहेंगे।
विज्ञापन


10 अक्तूबर तक 61,236 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन बांटा जा चुका है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव के उन गरीबों के लिए योजना चलाई थी जो गैस कनेक्शन लेने में पूरी तरह अक्षम थे। मगर एजेंसी संचालक  इन गरीबों को भी चूसने से नहीं बाज आ रहे हैं। योजना के तहत गैस भरा  हुआ सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर और पाइप मुफ्त में दिया जाना है। मगर एजेंसी संचालक  चूल्हा, रेगुलेटर और पाइप का दाम ग्राहकों से वसूल रहे हैं। गरीबों ने आवाज भी उठाई, मगर इसके बाद भी अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की है। बीते दिनों पूरबगांव गैस एजेंसी पर कनेक्शन के नाम पर एक-एक हजार रुपये की वसूली होने से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर अधिकारियों से भी शिकायत भी की थी। मगर आश्चर्य की बात तो यह रही कि अभी तक कोई भी अधिकारी मामले की जांच करने नहीं पहुंचा। इंडियन ऑयल के एरिया मैनेजर रोहित गुप्ता ने बताया कि उनके दिल्ली में होेने कारण अभी जांच नहीं कर पाएं हैं। इसी सप्ताह ग्राहकों का बयान लेकर जांच की जाएगी, अगर मामला सही निकला तो कार्रवाई निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed