{"_id":"5ab29a9f4f1c1b8e778b6d47","slug":"contract-racket-for-shops-of-cannabis","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांग की दुकानों को लेकर ठेकेदारों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भांग की दुकानों को लेकर ठेकेदारों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग में बुधवार को भांग की दुकानों को लेकर ठेकेदारों ने जमकर हंगामा किया। मनमाने तरीके से दुकानों का आवंटन करने का आरोप लगाया। सभी को शांत कराने में पुलिस को पसीना छूट गया। हंगामे के बीच 107 दुकानों का आवंटन 66.50 लाख रुपये में हो सका।
जिले में कुल भांग की 107 दुकानों का बुधवार को नीलामी होनी थी। जिसके लिए ठेकेदार अफीम कोठी में आ गए थे। जिला आबकारी अधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी की देखरेख में नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ हुई। अपने इलाके की दुकानों को लेने के लिए प्रभावशाली लोगों ने भी अपने करीबियों को भेजा था।
रानीगंज, पट्टी, मंगरौरा, मानधाता, लालगंज क्षेत्र की दुकानों के आवंटन में मनमानी बरतने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार हंगामा करने लगे। जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। शोरशराबे के बीच लोग नारेबाजी करने लगे। पुलिस लोगों को शांत कराती रही, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थे। मौके पर मौजूद सीओ सिटी रमेशचंद्र ने सभी आबकारी विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने के बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बावजूद शोर-शराबा होता रहा।
विज्ञापन
हंगामे के चलते आधे घंटे तक नीलामी रुकी रही। हालांकि आबकारी अधिकारी बच्चालाल का कहना है कि कुछ लोग गलत तरीके से नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो गए थे। वही लोग हंगामा कर रहे थे। जिले की 107 भांग की दुकानें 66.50 लाख रुपये में नीलाम की गईं। पिछले साल लगभग 64 लाख में नीलाम की गई थीं।