{"_id":"5865506e4f1c1b8840eee445","slug":"clash-in-advcate-and-tahseel-servent","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में वकील-कर्मचारी भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापगढ़ में वकील-कर्मचारी भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन
सदर तहसील में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता और वकीलों में नकल को लेकर मारपीट हो गई। मामले की जानकारी के बाद एसडीएम सदर और सीओ सिटी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों को वकील और कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा सुनाई। वकील को पीटने की खबर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हो गए और रजिस्ट्रार व कानूनगो की पिटाई की खबर पर कर्मचारी एकत्र हो गए। देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
गुरुवार दोपहर अधिवक्ता राजकुमार शर्मा निवासी सराय सुकाली कोहड़ौर अपने मुवक्किल की नकल लेने के संबंध में सदर तहसील गए थे। उनका आरोप है कि वह नकल के संबंध में रजिस्ट्रार कानूनगो दुर्गा शुक्ला से मिलने के लिए उनके पास पहुंचा। जहां नकल की बात करने पर रजिस्ट्रार कानूनगो व दो अन्य लोगों ने उसे कमरे में बंद कर पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर तहसील में मौजूद साथियों ने बीच-बचाव किया। तब जाकर उनकी जान बची।
दूसरी ओर रजिस्ट्रार कानूनगो का आरोप है कि अधिवक्ता राजकुमार शर्मा ने कार्यालय में प्रवेश करते ही उन पर हमला बोल दिया। साथ में काम कर रहे कर्मचारियों ने बीच- बचाव का प्रयास किया तो वे उन्हें भी मारने लगे।
विज्ञापन
शोर- शराबा सुनकर पहुुंचे अधिवक्ता राजकुमार के पक्ष में अन्य सहयोगियों ने उन लोगों को दौड़ाकर पीटा। जिसके बाद कर्मचारी जान बचाने के लिए कार्यालय छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर शशि भूषण राय और सीओ सिटी शशि शेखर दीक्षित दलबल के साथ तहसील पहुंचे। जहां अधिवक्ता राजकुमार शर्मा अधिकारियों के सामने फफक पड़ा और मारपीट व कागज फाड़ने का आरोप रजिस्ट्रार कानूनगो व उनके दो अन्य साथियों पर लगाया। वकील के साथ मारपीट की खबर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील पहुंचे। अधिकारियों ने कोतवाली में रजिस्ट्रार कानूनगो व दूसरे कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। देर शाम अधिवक्ता व कर्मचारियों के बीच समझौता हो गया।