फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Minor raped for two years under the pretext of marriage.

Jalaun News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दो साल तक किया दुष्कर्म

Mon, 12 Oct 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Minor raped for two years under the pretext of marriage.
कोंच। शादी का झांसा देकर अनुसूचित जाति की किशोरी से करीब दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शादी की बात करने पर युवक और उसकी मां पर जातिसूचक गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बे के जयप्रकाश नगर निवासी पारस सोनी ने करीब दो साल पहले उससे शादी करने का वादा किया था। आरोप है कि दो सितंबर 2024 को वह उसे सरकारी अस्पताल के पास स्थित एक किराये के होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद भी युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब किशोरी ने युवक से शादी करने की बात कही तो पारस और उसकी मां किरन ने जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed