फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brick - Btrta owner shot dead , organically

ईंट-भठ्ठा मालिक की गोली मारकर हत्या, बवाल

Sat, 05 Sep 2015 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 05 Sep 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
पट्टी (ब्यूरो)। आसपुर देवसरा से सटे सीमावर्ती गांव फर्मापुर में शुक्रवार को ईंट-भठ्ठा मालिक की बाइक सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने शव लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर सोनांवा के निकट रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सुल्तानपुर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस पर भीड़ उग्र हो गई और थानाध्यक्ष चांदा का सरकारी वाहन फूंक दिया। बाद में सुल्तानपुर एसपी भारी फोर्स के साथ पहुंचे। तब जाकर उग्र भीड़ काबू में आई। पुलिस ने जाम समाप्त करवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


चांदा थाना क्षेत्र के सिंहौली निवासी रमाकांत मौर्य पुत्र प्यारेलाल पूर्व प्रधान होने के साथ ईंट भठ्ठा भी फर्मापुर गांव में चलाते थे। शुक्रवार दोपहर चार बजे के करीब बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और ईंट-भट्ठे पर ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना पहले आसपुर देवसरा पुलिस को दी, क्योंकि रामगंज बाजार से सटा गांव फर्मापुर था।
विज्ञापन


देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह मामला चांदा थाना का है तो उसने चांदा पुलिस को सूचना दी। इस बीच परिजन सूचना पाकर पहुंचे और शव को लखनऊ- वाराणसी हाईवे पर सोनांवा गांव के पास रखकर राजमार्ग जाम कर दिया। यह जाम लगभग दो घंटे तक चला। इस दौरान उग्र भीड़ ने थानाध्यक्ष चांदा का सरकारी वाहन फूंक दिया। सूचना पर एसपी सुल्तानपुर सोनिया सिंह समेत तमाम अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। किसी तरह समझा बुझाकर शव को लेकर पीएम को लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे द्वारा पिता को धमकी दिए जाने व सूचना मिलने के बाद भी पुलिस द्वारा मामले को हल्के लेने के कारण यह घटना हुई। धमकी मिलने के अगले ही दिन रमाकांत मौर्य की उनके ही ईंट-भट्ठे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवार की मानें तो पूर्व में भी पुलिस को कई बार इस तरह की सूचना दी गई, लेकिन उसने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को रमाकांत की हत्या होने के बाद पुलिस की लापरवाही को लेकर ही लोगों ने बवाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed