{"_id":"db6136f4cf14f7e567af98a1e721fa54","slug":"bandirkshk-the-theft-of-millions-of-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदीरक्षक के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदीरक्षक के घर से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जेल पुलिस चौकी के करीब ही चोरों ने जेल कर्मियों के कमरे से लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
नगर कोतवाली के अचलपुर जेल कालोनी में कारागार के प्रधान बंदीरक्षक राकेश तिवारी सपरिवार रहते हैं। उनके बगल में ही जेल हवलदार राधेश्याम का भी कमरा है। राकेश मौजूदा समय में एसआरएन में बंदी का इलाज कराने गया है। उसकी पत्नी भी सोमवार को कमरे का ताला बंद कर अपने घर चली गईं। राधेश्याम रात में ड्यूटी पर चला गया।
मंगलवार की रात चोर दीवार फांदकर राकेश के आवास में घुसे। ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी में रखी अंगूठी, पायल, जंजीर समेत अन्य जेवरात व नौ हजार नकद उठा ले गए। चोर राधेश्याम के कमरे में कूदे और पैंट व पर्स लेकर फरार हो गए। जिसमें तीन हजार रुपये व जरूरी कागजात थे। बुधवार की सुबह कालोनी में चोरी देख सनसनी फैल गई। चंद कदम पर स्थित पुलिस चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन करने लगे। सूचना मिलने पर राकेश की पत्नी आवास पहुंची तो सन्न रह गई। देर रात तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चोरों की तलाश में चौकी के सिपाहियों को लगाया गया है।