{"_id":"5755c2454f1c1bc03e9c5364","slug":"attamt-to-sucide-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई पुल से महिला ने लगा दी नदी में छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सई पुल से महिला ने लगा दी नदी में छलांग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे से विवाद के बाद महिला ने सई पुल से नदी में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि नदी में पानी कम था और नहा रहे लोगों ने महिला को बचाकर बाहर निकाल लिया। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहबाद रेफर कर दिया। नगर कोतवाली के अजीत नगर ठकुरइया निवासी निवासी सरोज सोनी (45) पत्नी राकेश सोनी का सोमवार की सुबह अपने बेटे से किसी बात को लेकर तकरार हो गई। कहासुनी के दौरान शोरशराबा सुनकर पड़ोस के लोगों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। बेटे की हरकत से क्षुब्ध सरोज जान देने की ठान कर घर से निकल पड़ी। वह बेल्हा देवी सई नदी पुल पर पहुंची।
कुछ देर तक इधर उधर देखती रही। इसके बाद पुल से नदी में छलांग लगा दी। यह देख राहगीरों ने शोर मचाया। नदी में उस समय नहा रहे लोगों ने महिला को कूदते देख लिया था। वे उसे बचाने के लिए भागे। नदी में पानी कम था। इसलिए महिला को लोगों ने जल्द ही नदी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही परिवार के लोगों को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचा दिया था। जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजन उसे लेकर चले गए।