{"_id":"581cc99f4f1c1bab31438570","slug":"attack-on-poice-in-bahlolpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहलोलपुर में पुलिस पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहलोलपुर में पुलिस पर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
देवरिया जेल में बवाल
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक के बहलोलपुर गांव में बिजनेस प्लान के अंतर्गत कराए जा रहे विद्युतीकरण कार्य को लेकर दो पक्ष शुक्रवार को आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची भुपियामऊ पुलिस ने रोका तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। इस मामले में भुपियामऊ चौकी प्रभारी की तहरीर पर डेढ़ दर्जन अज्ञात लोगोें को आरोपी बनाया गया है।
बहलोलपुर में विद्युतीकरण कार्य होना है। इसके लिए बिजली विभाग के कर्मचारी शुक्रवार को गांव में पहुंचे। काम शुरू होने के बाद गांव के कुछ लोग वहां पर पहुंचे और कार्य बंद करा दिया। जब इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को हुई तो वे प्रधान शिव बहादुर के साथ मौके पर पहुंच गया। दोनो पक्षों के बीच तकरार हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। किसी ने सूचना दी तो भुपियामऊ पुलिस पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को रोकना चाहा। इसी बीच एक पक्ष से महिलाओं और पुरुषों ने पथराव शुरू कर दिया।
इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर एसडीओ सदर पहुंचे और लोगों को समझाकर चले गए। उधर प्रधान शिव बहादुर यादव समर्थकों के साथ चौकी पहुंचे। यहां से चौकी इंचार्ज सभी को लेकर कोतवाली गए। कोतवाल ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर बहलोल के डेढ़ दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाल ने बताया कि घटना पूर्व और वर्तमान प्रधान की पुरानी अदावत का नतीजा है।
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, 10 लोग घायल
राजगढ़(ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से मिलाकर दस लोग चोटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से दो लोगो की हालत खतरे में बताई जा रही है। ेनगर कोतवाली के सराय बहेलिया गांव निवासी मोहम्मद हसीम और शरीफ के बीच काफी दिनों से भूमि का विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर शुक्रवार की सुबह दोनों पक्ष मेड़ बांधने के लिए पहुंच गए। इस दौरान कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों से लाठी-डंडे निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से हसीम, शमीम, रईस, सहरूख व बदलरूलनिशा जख्मी हो गईं। जबकि दूसरे पक्ष से मोहम्मद शरीफ, यासीन, अनवर, मुख्तार व अरबाज घायल हो गए। पड़ोस के लोगों ने मारपीट की खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भुपियामऊ पुलिस चोटहिल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करवा रही है। हसीम और शरीफ की हालत नाजुक बताई जा रही है।