फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Search for two missing in Mohana river called off

Lakhimpur Kheri News: मोहाना नदी में लापता दो लोगों की तलाश बंद

Sat, 29 Aug 2026 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 29 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Search for two missing in Mohana river called off
तिकुनिया। मोहाना नदी में नाव पलटने की घटना के आठवें दिन भी लापता दो लोगों का सुराग नहीं लगा है। एनडीआरएफ, एसएसबी और पुलिस की टीमें तीन दिन पहले वापस चली गईं। इससे परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को बाबापुरवा निवासी रंजीत, बलराम, अशोक और रामकुमार मोहाना नदी के पार स्थित बटाई खेतों में खाद डालकर लौट रहे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। रंजीत और बलराम नदी में बह गए। अशोक और रामकुमार तैरकर बाहर निकल आए।
विज्ञापन

घटना के बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसएसबी और पुलिस की मदद से नदी में सघन खोजबीन कराई। स्टीमर से भी नदी के कई हिस्सों में तलाश की गई। इसके बाद एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें वापस चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी अभियान सफल नहीं होने पर बाबापुरवा निवासी राजकुमारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने अभियान फिर शुरू कराने और लापता रंजीत व बलराम को जल्द खोजने की मांग की है।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा, तत्काल प्रभाव से शीघ्र ही खोज कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed