फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Asnai rod and sticks in the killing of the youth Kunckr

आशनाई में राड और लाठी-डंडे से कूंचकर युवक की हत्या

Mon, 06 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 06 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Asnai rod and sticks in the killing of the youth Kunckr
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
कुंडा इलाके के गयासपुर-गोलहा गांव के बीच शनिवार रात एक युवक की लोहे के राड और लाठी-डंडे से कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त उसके साथ रहा दोस्त किसी तरह भाग निकला। उसकी सूचना पर आधी रात को परिवारीजनों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले को आशनाई के विवाद से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस को मौके से एक तमंचा और खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर ददौरा गांव निवासी पवन कुमार यादव (25) पुत्र हरिश्चंद्र की ननिहाल मझिल गांव सरायखानदेव में है। वह बचपन में काफी दिन मझिलगांव में रहा था। शनिवार को वह किसी से मिलने के लिए मझिलगांव आया था। वहां से रात आठ बजे अपने साथी मनोज विश्वकर्मा के साथ एक शिक्षक से मिलने के लिए गयासपुर-गोलहा गांव के बीच में गया था। वहां दोनों पहुंचे तो शिक्षक उनका इंतजार कर रहा था। दोनों को वहां काफी देर तक रोका गया। बताते हैं कि इस दौरान एक बाइक से कुछ लोग आए और उनसे भिड़ गए। यह नहीं कुछ लोग खेतों की तरफ से भी आ गए। उन्होंने पवन को लाडी-डंडे और राड से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने मनोज को भी दौड़ाया, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। मनोज ने घटना की जानकारी पवन के परिवारवालों को दी। आधी रात के करीब पवन के घरवाले मौके पर पहुंचे। वहां उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा था।
विज्ञापन


उसके चेहरे और सिर को बुरी तरह कूंचा गया था। बगल में ही उसकी बाइक पड़ी थी। उसकी मौत से घरवालों में कोहराम मच गया। वह पवन की बाइक लेकर किसी तरह मझिलगांव उसके नाना के घर गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और पवन को सीएचसी ले आई, जहां चिकित्सकों के मृत घोषित करने पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुबह मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात को आशनाई के विवाद से जोड़कर देख रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को ऐसे सुराग मिले हैं जिससे उसकी जांच आशनाई पर ही केंद्रित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडा इलाके के गयासपुर-गोलहा गांव के बीच शनिवार रात हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उनके वारदात करने का तरीका बता रहा है कि वे पवन से बुरी तरह चिढ़े हुए थे। हत्यारों ने न सिर्फ पवन का चेहरा बुरी तरह से कूंच दिया था, बल्कि उसके शरीर पर लाठी-डंडों और लोहे की राड से अनगिनत प्रहार किए थे। चेहरे को इस कदर कूंचा गया था कि उसे पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। कई जगह से उसके चेहरे का मांस फटकर खेतों में गिरा था। गेहूं के पौधों पर खून के छींटे साफ नजर आ रहे थे। पुलिस को मौके से एक तमंचा व खोखा मिला है। इसके अलावा एक गाड़ी के शॉकर की राड भी बरामद हुई है। इन सामानों को पुलिस ने सुबह बरामद किया। पुलिस इस घटना में पवन को मिलने के लिए बुलाने वाले शिक्षक को ही प्राइम सस्पेक्ट मान रही है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके गांव ददौरा से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।


कोतवाली क्षेत्र के ददौरा गांव निवासी पवन यादव काफी दबंग किस्म का युवक था। उसका पालन पोषण ननिहाल मझिलगांव सरायखान देव में हुआ था। इसके चलते उसका ज्यादातर आना जाना लगा रहता था। शनिवार को वह घर में मौली में बारात में शामिल होने की बात कहकर निकला था। घटना के समय मौके पर जिस तरह से उसकी लाश मिली थी, उससे यह लगता था कि उसने काफी संघर्ष किया था। यही नहीं जो तमंचा वहां से मिला है उसके बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद वह मृतक का ही था। उसके फायर करने के बाद ही हत्यारे उस पर तेजी से हमलावर हुए थे। इसके अलावा मौके से एक टोपी सहित मृतक का आधार कार्ड और मनोज शर्मा की भागने के दौरान छूटी चप्पल भी मिली है। इसमें मनोज शर्मा की गवाही अहम हो सकती है। यही नहीं पुलिस मानकर चल रही है कि शिक्षक के पकड़े जाने पर इस मामले का खुलासा तुरंत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed