फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   a fake call comes from mumbai to sp

मुंबई से आया फोन हेलो... एसपी साहब खजुरनी में छह लोगों की हत्या हो गई

Sun, 07 Aug 2016 12:21 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
a fake call comes from mumbai to sp
मोबाइल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को मुंबई से आई एक फोन काल ने बेल्हा में खलबली मचा दी। इस सूचना ने पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूला दिए। अधिकारियों की गाड़ियां इधर-उधर भागने लगीं। दरअसल मुंबई से किसी सिरफिरे ने एसपी को फोनकर जानकारी दी कि नगर कोतवाली के खजुरनी गांव में छह लोगों की हत्या हो गई। बस फिर क्या था। पुलिस अधिकारियों ने आननफानन में नगर कोतवाल समेत फोर्स को मौके पर भेज दिया। वहां जाने के बाद पता चला कि यहां तो ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मुंबई से शनिवार की सुबह पुलिस अधीक्षक के पास एक व्यक्ति ने फोन किया।

उसने अपना नाम वीरेंद्र कुमार सरोज पुत्र महादेव सरोज निवासी खजुरनी बताया। कहा कि गांव में उसके परिवार के छह लोगों की हत्या हो गई है। इस पर एसपी ने तत्काल कोतवाली पुलिस को मौके पर पहुंचने का फरमान सुनाया। इसके साथ ही आसपास के थानों की पुलिस को खजुरनी पहुंचने के लिए मैसेज प्रसारित कराया। एसपी का आदेश मिलते ही नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव दलबल के साथ घटनास्थल की ओर भागे। गांव पहुुंचे तो वहां कुछ भी नहीं था। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को फर्जी सूचना देने की बात बताई। इसके बाद दूसरे थानेदारों को रुकने का आदेश दिया गया। कोतवाल ने फोन करने वाले का नंबर मिलाया। वह बंद बताने लगा।
विज्ञापन


पुलिस वीरेंद्र के घर तक पहुंच गई। पूरे गांव में घटना की हकीकत खंगालने के बाद पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति का परिवार के लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। नगर कोतवाल ने बताया कि वीरेंद्र पिता की मौत के बाद मुंबई में रेल विभाग में नौकरी करता है। उसने फर्जी सूचना देकर पुलिस को परेशान किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed