{"_id":"5c9bb5cfbdec2213f932f684","slug":"61553708495-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड रखने के निर्देश पर टाइनी संचालकों में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड रखने के निर्देश पर टाइनी संचालकों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गार्ड रखने के निर्देश पर टाइनी संचालकों में आक्रोश
बिना गार्ड, सीसीटीवी और जाल लगवाए नहीं खुलेंगी टाइनी शाखाएं
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। टाइनी शाखा पर गार्ड रखने के फरमान से संचालकों में आक्रोश फैल गया है। संचालकों का कहना है कि लूट की घटनाएं बढने के साथ ही पुलिस नए-नए फरमान जारी करती जा रही है। चोरी की घटनाओं को रोकने में अपनी विफलता छिपाने के लिए बार-बार ऐसे आदेश दिए जा रहे हैं।
जिले के टाइनी शाखा संचालकों के साथ लगातार हो रही लूट का ठीकरा भी उन्हीं पर फूट रहा है। पुलिस विभाग ने अब टाइनी संचालकों को निर्देश दिया है कि बिना सीसीटीवी, जाल, हूटर और गार्ड रखे शाखाएं नहीं खुलेंगी। इससे टाइनी संचालक सकते में आ गए हैं। दरअसल टाइनी संचालकों को सीमित लाभांश मिलता है। अगर वह गार्ड रखते हैं तो उन्हें उसे वेतन के रूप में छह से आठ हजार रुपये तो देने ही होंगे। ऐेसे में वह इतना वेतन महीने में कहां से लाएंगे। क्षेत्र के टाइनी संचालक बीडी तिवारी, अखिलेश तिवारी, आकाश सिंह सहित तमाम संचालकों ने इस पर विरोध जताया है। इनका कहना है कि टाइनी से एक व्यक्ति अपना जीविकोपार्जन करता है। इससे इतना फायदा नहीं होता है कि वह गार्ड सहित बैंक की तरह अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा सके। इसके लिए पुलिस को सक्रिय होना चाहिए। इन लोगों का कहना है कि सभी टाइनी शाखाएं बुधवार दोपहर से बंद करवा दी गई हैं। इसके चलते लोग परेशानी में पड़े हुए हैं। यही हाल रहा तो जिलेभर की 800 टाइनी शाखाएं बंद हो जाएंगी। इस बारे में सीओ राधेश्याम ने बताया कि इस तरह का मैसेज तो पास हुआ है, लेकिन अभी लिखापढ़ी में कुछ मिला नहीं है।
बाइक की टक्कर से दो लोग घायल
बाघराय (ब्यूरो)। बाघराय क्षेत्र के सुंदरगंज बाजार में आमने-सामने से दो बाइक टकरा गईं। इसमें हिमांशु पुत्र राजू माली निवासी माली का पुरवा बाघराय व इकराम पुत्र इलियास निवासी मछली शहर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएससी बाघराय से प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
फोटो- 36
छप्पर में लगी आग से हजारों का सामान जला
बाघराय (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के छतार गांव निवासी अयोध्या प्रसाद यादव के घर के सामने बने छप्पर में बुधवार शाम करीब सात बजे आग लग गई। शोरशराबे पर जुटे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे पूरा छप्पर जलकर राख हो गया।
अधिक कैश मिलने पर पुलिस ने रोका
कुंडा (ब्यूरो)। सामान्य से अधिक कैश लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने रोक लिया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। हालांकि युवक ने 25 हजार रुपये कम देने का आरोप लगाया है। कौशाम्बी जनपद के गंभीरा गांव निवासी आशीष कुमार पांडेय पुत्र रामसूरत लालगंज कोतवाली के साहबगंज लीलापुर के पास एक विद्यालय से बीफार्मा का कोर्स कर रहा था। उसका आरोप है कि वह बुधवार को एक लाख 10 हजार रुपये फीस जमा करने के लिए लेकर जा रहा था। रास्ते में पुलिस ने चेकिंग के नाम पर उसे रोक लिया। इसके बाद उसे आचार संहिता का डर दिखाकर 25 हजार रुपये ऐंठ लिए। इस बारे में मानिकपुर पुलिस का कहना है कि उसने कोई चेकिंग नहीं लगाई थी।