फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बदमाश ने युवक पर झोंका फायर, पीड़ित के घर पुलिस ने दी दबिश

बदमाश ने युवक पर झोंका फायर, पीड़ित के घर पुलिस ने दी दबिश

Mon, 18 Mar 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
बदमाश ने युवक पर झोंका फायर, पीड़ित के घर पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
बदमाश ने युवक पर झोंका फायर, पीड़ित के घर पुलिस ने दी दबिश
आरोपी पर गैंगस्टर समेत गंभीर धाराओं में दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस की करतूत से ग्रामीणों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। मामूली विवाद में शातिर बदमाश ने साथियों के साथ एक युवक पर फायर झोंक दिया। शिकायत पर आरोपी को दबोचने के बजाए कोतवाली पुलिस उल्टे पीड़ित के घर ही रातभर दबिश देती रही। जबकि आरोपी बदमाश पर गैंगेस्टर, हत्या के प्रयास व लूट जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस करतूत से ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा है। सीओ ने मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
लालगंज कोतवाली के सलेम भदारी के राकेश कुमार की रविवार की शाम पड़ोसी गांव नेवाजी पूरे वंशी के रहने वाले बदमाश अजीत कुमार गौतम उर्फ पिंकल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। अजीत गैंगस्टर का आरोपी हैे और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी समेत आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं। कहासुनी होने के कुछ देर बाद बदमाश अपने साथियों के साथ दोबारा आया और राकेश पर तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह वह जान बचाकर भागा तो बदमाशों ने जमकर हवाई फायरिंग की। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे। इसके बाद पुलिस कोतवाली लौट गई। रात होते-होते पुलिस व बदमाश के बीच कुछ ऐसी डील हुई कि पीड़ित केे परिजनों पर ही पुलिस का कहर टूट पड़ा। बदमाश की मदद में पुलिस खुलकर सामने आ गई। कोतवाल गजानंद चौबे ने फोर्स के साथ पीड़ित की तलाश में ही आधी रात के बाद उसके घर पर दो बार दबिश दी। परिजनों के साथ अभद्रता करते हुए घर में खड़ी बाइक भी पुलिस कोतवाली उठा लाई। परिजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन पुलिस का तांडव जारी रहा। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

वर्जन--
पुलिस ने बदमाश की मदद की है तो यह बहुत गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रमेशचंद्र, क्षेत्राधिकारी, लालगंज।
इनसेट---
जेठवारा पुलिस पर फायरिंग का आरोपी है बदमाश
लालगंज। कोतवाली पुलिस जिस शातिर बदमाश की मदद कर रही है, वह जेठवारा पुलिस पर भी फायर झोंक चुका है। बीते वर्ष लूट के एक मामले में जेठवारा पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किसी तरह दबोचकर जेल भेजा। महीनों बाद वह जमानत में पर छूटकर घर आया है। पुलिस पर फायर झोंकने वाले आरोपी पर ही अब लालगंज पुलिस मेहरबान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
मुकदमे की धमकी से सहमा है पीड़ित परिवार
लालगंज। बदमाश से मिलीभगत में फंसने पर लालगंज कोतवाल अब पीड़ित को ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित युवक हमले के बाद से घर नहीं आया है। परिवार को आशंका है कि कहीं बदमाशों ने उसका अपहरण न कर लिया हो। लेकिन कोतवाल पीड़ित की मदद के बजाए अपनी गर्दन बचाने में जुटे हैं। कोतवाल ने परिजनों को धमकाते हुए कहा कि कहीं शिकायत की गई तो युवक के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर देंगे। कोतवाल की धमकी से परिवार के लोग खौफजदा हैं। कोतवाल ने शातिर बदमाश की मां को थाने बुलवाकर पीड़ित युवक के खिलाफ एक तहरीर भी लिखवाई है। पुलिस व बदमाश के भय से परिजन तहरीर देने का साहस तक नहीं जुटा पा रहे हैं।


चालीस लीटर अवैध शराब संग धराया युवक
लालगंज (ब्यूरो)। कोवताली पुलिस ने रविवार की रात जगन्नाथपुर मितना के पुरवा गांव के समीप गश्त के दौरान एक संदिग्ध को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास प्लास्टिक के डिब्बों में चालीस लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। आरोपी राजेंद्र भारती इसी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

देशी बम व चोरी की बाइक समेत धराया युवक
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र की लीलापुर चौकी इंचार्ज ने रविवार की रात लोनी नदी के समीप खरगपुर गांव में एक युवक को चोरी की बाइक व देशी बम के साथ दबोचा है। आरोपी छेमर सरैंया का रहने वाला शुभम पाल है। उसके खिलाफ केस दर्ज सोमवार को जेल भेेज दिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

चेकिंग के नाम पर पुलिस करती है राहगीरों का उत्पीड़न
महिला चिकित्सक के हंगामें पर सीट बेल्ट में किया चालान
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस चेकिंग के नाम पर राहगीरों का उत्पीड़न करती है। महिला चिकित्सक से धन उगाही में नाकाम रहने पर पुलिस उसे दो घंटे तक कोतवाली में रोक लिया। चिकित्सक ने कोतवाली में हंगामा काटा तो पुलिस ने सीट बेल्ट नहीं बांधने के आरोप में चालान कर छोड़ दिया।
आदर्श आचार संहिता की आड़ में पुलिस राहगीरों के उत्पीड़न पर उतर आई है। रविवार की शाम लालगंज पुलिस ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर तिना गांव के समीप चेकिंग लगा रही थी। इस बीच विहार प्रदेश के भौजपुर जिले की रामपुर कोठ निवासी एक महिला चिकित्सक अपने पति किसलय ओझा के साथ किसी काम से लखनऊ जा रही थी। तभी पुलिस ने चेकिंग के नाम पर उसे रोक लिया और कार की तलाशी लेने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तलाशी के नाम पर महिला चिकित्सक से पुलिस ने पैसे की मांग की तो वह भडक़ उठी। हाईवे पर ही वह पुलिस पर धनउगाही का आरोप लगाने लगी तो डायल हंड्रेड उसे लेकर कोतवाली आ गई। कोतवाली में भी उसे दो घंटे तक चेकिंग व पूछताछ के नाम पर रोके रखा गया तो महिला चिकित्सक ने हंगामा करते हुए अफसरों को फोन लगाने लगी। पुलिस को जब मालूम हो गया कि उसकी बात अब नहीं बनने वाली तो सीट बेल्ट बांधकर गाड़ी नहीं चलाने पर उसका चालान कर दिया गया। इसके बाद महिला चिकित्सक लखनऊ के लिए रवाना हो सकी। इस बारे में कोतवाल से बात करने का प्रयास किया तो चेकिंग के नाम पर उत्पीडन की बात सुनते ही उन्होने मीटिंग में हैं, कहकर फोन काट दिया।

तीस घंटे बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म के बाद हत्या का केस
मजदूरी करने गई महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी मौत
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। संदिग्ध परिस्थिति में हुई महिला की मौत में तीस घंटे बाद दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। संवेदनहीन पुलिस की कार्यप्रणाली से पीड़ित परिवार में आक्रोश है।
लालगंज कोतवाली के एक गांव निवासी महिला रविवार की सुबह ओझा का पुरवा में कृष्णपाल ओझा के घर मजदूरी करने गई थी। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कृष्णपाल महिला के शव को मृतका के घर पहुंचाकर भाग निकला। मामले में मृतका की बेटी ने कृष्णकांत पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने इत्तेफाकिया हादसे में मौत का लिखकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर परिजनों ने रविवार की शाम सीओ से मिलकर पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इसके बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जिस पर मृतका के परिजनों ने अफसरों से शिकायत कर दी। अफसरों की फटकार पर पुलिस ने तीस घंटे बाद सोमवार की शाम आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। लालगंज पुलिस की संवेदनहीनता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुष्कर्म व हत्या जैसे संगीन आरोपों पर भी केस दर्ज करने में दो दिन का समय लग गया। सीओ रमेशचंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा सकता है। उधर सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव घर पहुंचा। परदेश से पति से नहीं आ पाने से मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी
सगरा सुंदरपुर(ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली के सगरा सुंदरपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र 24 सौ रुपये नकद व पंखा उड़ा दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर प्रधानाचार्य राम सुंदर यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


फोटो--
मतदाताओं के ईवीएम व वीवीपैट के बारे में दी जानकारी
सगरा सुंदरपुर (ब्यूरो)। चुनाव आयोग के निर्देश पर सोमवार को स्थानीय बाजार में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ईवीएम मशीन व वीवीपैट के डेमो दिखाया गया। ईवीएम मशीन में वोट कैसे डाला जाएगा और वोट पड़ने के बाद उसकी पुष्टि कैसे होगी, इसके बारे में भी बाजार वासियों को जागरूक किया गया। वीवीपैट को लेकर मतदाताओं की खासी उत्सुकता देखी गई। वीवीपैट व ईवीएम मशीन के विशेषज्ञ हीरालाल यादव, राजस्व कर्मी राजेंद्र पांडेय, धीरज पाल, लखन चंद्र चौधरी, रामदुलार वर्मा, बीएलओ मो. हारिस व तीर्थराज ने मतदाताओं को मतदान प्रकिया के बारे में जानकारी प्रदान की। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जाकिर अली, कृपाशंकर जायसवाल, श्यामजी जायसवाल, फकरुल, निजाम, सभाकांत तिवारी, रविशंकर शुक्ल, शनि गुप्ता, जलील अहमद, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed