फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूटा ट्रक

बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूटा ट्रक

Fri, 16 Nov 2018 06:27 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूटा ट्रक
बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूटा ट्रक
विज्ञापन

सुलतानपुर में चालक को छोड़ा, 60 हजार रुपये भी लूट ले गए बदमाश
कंधई के गोंई के पास कार सवार बदमाशों ने अंजाम दी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
शिवगढ़। कार सवार बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। सुलतानपुर में चालक को छोड़कर बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। बदमाश 60 हजार रुपये भी लूट ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सुलतानपुर जनपद के कादीपुर निवासी यूनुस का ट्रक मझिगवां निवासी इरशाद चलाता है। गुरुवार की रात इरशाद ट्रक लेकर इलाहाबाद मोरंग लादने के लिए निकला। कंधई थाना क्षेत्र के गोंई के पास कार सवार चार बदमाशों ने ट्रक चालक को रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक इरशाद को कार में बैठाकर सुलतानपुर की ओर भाग निकले। दो बदमाश ट्रक लेकर रानीगंज की ओर चले गए। बदमाशों ने भोर में चालक इरशाद को सुलतानपुर की सीमा पर छोड़ दिया। इरशाद ने घटना की जानकारी यूनुस को दी। सूचना मिलने पर ट्रक मालिक अपने चालक को लेकर पट्टी कोतवाली पहुंचे। ट्रक लूटने की खबर मिलते ही पट्टी व कंधई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ट्रक लूट की छानबीन कर रही है। कंधई एसओ ने बताया कि तहरीर मिली हैै। अभी घटना की हकीकत का पता करने के साथ ही चालक के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट------
घर के सामने से ट्रैक्टर चोरी
जेठवारा। घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर चोर चुरा ले गए। कटवढ़शाही निवासी अमर सिंह का ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। रात में ट्रैक्टर चोर चुरा ले गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। दूसरी घटना में गौरा निवासी पूर्व प्रधान नंदलाल पटेल के कमरे में चोरों ने सेंध लगाकर पंपिगसेट की मोटर चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed