फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   छात्र की गला रेतकर हत्या, कुंए में मिला शव

छात्र की गला रेतकर हत्या, कुंए में मिला शव

Wed, 27 Dec 2017 07:37 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
छात्र की गला रेतकर हत्या, कुंए में मिला शव
रानीगंज। छात्र की गला रेतकर हत्या करने के बाद हत्यारों ने उसका शव कुएं में फेंक दिया। परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पड़ोसी गांव की सीमा पर स्थित पुराने कुएं से लगातार उठ रही दुर्गंध के चलते ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कुएं से बाहर शव निकला तो उसकी शिनाख्त छात्र के रूप में हुई। परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के भागीपुर निवासी शैलेश विश्वकर्मा (16) पुत्र शैलेश विश्वकर्मा पड़ोसी गांव स्थित कालेज में कक्षा दस का छात्र था। 24 दिसंबर की शाम उसके मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आया। जिसके बाद वह उससे मिलने की बात कहते हुए घर से निकला लेकिन फिर देर शाम तक लौटकर नहीं आया। जिसके बाद परिजन परेशान होकर उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला। रिश्तेदारी व दोस्तों के घर शैलेश की तलाश करते रहे। बुधवार की सुबह भागीपुर व रस्तीपुर गांव की सीमा पर पुराने कुएं से दुर्गंध उठ रही थी। शंका होने पर ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो किसी का शव पड़ा था। कुएं में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस कुएं से शव को बाहर निकाला। लाश बाहर निकलते ही शैलेश के परिजन चीख उठे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शैलेश की चाकू से गला रेता गया था। शरीर पर चोट के निशान भी थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि तीन चार दिन पहले ही उसकी गला रेतकर हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रानीगंज ने बताया कि परिजनों से जानकारी ली गई। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हालांकि घटना की बाबत कुछ सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed