{"_id":"5c2e4910bdec2256c333eac9","slug":"51546537232-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
कपड़े की दुकान में लगी आग
देर से पहुंची फायर ब्रिगेड से हुई व्यापारियों की नोकझोंक
कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के सब्जी मंडी में कपड़े की दुकान में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। विलंब से पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस से लोगों की जमकर तकरार हुई। इसके पहले भी दुकान में आग लग चुकी है।
नगर कोतवाली के मकंद्रूगंज निवासी पूर्व सभासद अख्तर राईन के भाई महमूद ने सब्जी मंडी में कपड़े की दुकान खोल रखी है। बुधवार को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात दुकान के भीतर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर शराबा करने के साथ ही महमूद को खबर दी। दुकान में आग लगने की खबर मिलते ही लोग पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना देते हुए मौके की ओर भागे। दुकान का शटर खोलते ही आग भभक उठी, लोग मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में जुट गए। सूचना के बाद भी फायरब्रिगेड समय से नहीं पहुंची। आग बुझने के बाद फायरब्रिगेड व मकंद्रूगंज पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित दुकानदारों से फायरब्रिगेड कर्मचारियों की तकरार हुई। आग से करीब 4 लाख से अधिक कपड़ा जलकर राख होने का अनुमान है। लोगों का आरोप था कि डायल 100 पर बात नहीं हो सकी और 101 खराब बता रहा था। जिसके चलते कुछ लोग बाइक से भागकर पुलिस लाइन स्थित फायरब्रिगेड कार्यालय तक पहुंच गए।
घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा
कोतवाली में चल रही दोनों पक्षों की पंचायत
प्रतापगढ़। रिश्तेदार युवती को लेकर भागे प्रेमी को रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही है।
कंधई थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक अपनी रिश्तेदार युवती से प्रेम करता है। दो दिन पहले दोनों घर से भाग निकले। परिवार के लोग उनकी तलाश में लगे हुए थे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। लड़के का पिता भी उनकी खोजबीन में रेलवे स्टेशन आया था। बीती रात पुलिस को प्रेमी युगल संदिग्ध दशा में मिल गए। पूछताछ के बाद सभी सकपका गए। पुलिस प्रेमी युगल के अलावा लड़के के पिता को उठाकर कोतवाली लाई। पूछताछ के बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों को सुलतानपुर से बुलाया। कोतवाली में उनके बीच देर शाम तक समझौते की बात चल रही थी।
विज्ञापन
फोटो-
परिजनों के आने के बाद हुआ पोस्टमार्टम
पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी, गमजदा रहे पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एसपी के स्कार्ट चालक की मौत से पुलिसकर्मी गहरे सदमे में दिखे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में अफसरों व पुलिसकर्मियों ने अंतिम विदाई दी। नम आंखों से परिजन शव लेकर घर के लिए रवाना हुए।
पुलिस अधीक्षक के स्कार्ट चालक लक्ष्मीकांत तिवारी की बुधवार को हृदयगति रुकने से उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। इससे पूरा पुलिस परिवार गहरे सदमे में रहा। रात में परिवार के लोग दिल्ली व सुलतानपुर से आ गए। अफसरों से बातचीत के बाद परिवारवालों ने पोस्टमार्टम की अनुमति दी। गुरुवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में शव का अंतिम विदाई दी गई। नम आंखों से लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। डीएम शंभु कुमार, पुलिस अधीक्षक एस आनंद, एएसपी शिवाजी शुक्ला, सीओ सिटी अतुल के अलावा सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर को रवाना हुए।