फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पूजा पंडाल के पास गाय बांधने को लेकर हंगामा

पूजा पंडाल के पास गाय बांधने को लेकर हंगामा

Mon, 25 Sep 2017 08:11 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
पूजा पंडाल के पास गाय बांधने को लेकर हंगामा
जगेशरगंज। अंतू थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थापित पूजा पंडाल के करीब गाय बांधने को लेकर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 को लोगों ने रोक लिया। मामले की जानकारी के बाद भारी फोर्स लेकर अंतू एसओ पहुंचे। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद वे पुलिसकर्मियों को लेकर लौट आए।
विज्ञापन


जगेशरगंज बाजार में दुर्गा पूजा पंडाल की स्थापना हुई है। रविवार की रात पूजा अर्चना के बाद पंडाल में भक्त मौजूद थे। इस बीच पंडाल के करीब ही कुछ लोग गाय बांधने लगे जिस पर विवाद होने लगा। खबर पर डायल 100 की टीम पहुंची। इस दौरान एक पक्ष ने पुलिसकर्मियों पर नशे में होने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मी जाने लगे तो उन्हें रोक लिया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद सूचना मिलने पर एसओ अंतू दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और डायल 100 के पुलिसकर्मियों को लेकर लौट आए। एसओ ने बताया कि कुछ विवाद हुआ था जिसे मौके पर जाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन


तीन साल पहले दुर्गा पूजा के दौरान पूरे चंदू गांव में बड़ा बवाल हो चुका है। पूजा पंडाल के इर्द गिर्द चक्कर काट रहे लोगों से मामूली विवाद के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। ग्रामीणों ने हो हल्ला मचाया तो हमला करने वाले भाग निकले थे। हमलावरों की सात बाइकों को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed