फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फोटो- 18-15-46

फोटो- 18-15-46

Thu, 18 Oct 2018 11:22 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 18-15-46
फोटो-
विज्ञापन

लालगंज में शिक्षक की गोली मारकर हत्या
वारदात के बाद असलहा लहराते भाग निकला आरोपी
अस्पताल पहुंचकर एसपी ने की छानबीन, हत्यारे की गिरफ्तारी का सुनाया फरमान
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंगज। प्राइवेट शिक्षक के साथ घर आए हत्यारोपी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी असलहा लहराते हुए भाग निकला। लहूलुहान हालात में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंचे और परिजनाें से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
लालगंज कोतवाली के पूरे दीनानाथ निवासी शिवशंकर वर्मा (28) पुत्र शीतलदीन क्षेत्र के वर्मा नगर स्थित एक वित्तविहीन विद्यालय में शिक्षक थे। बुधवार की रात करीब दस बजे वह अपने किसी परिचित के साथ बाइक से घर आए। मां-बाप बाहर मड़हे मेंसो रहे थे। जबकि उनके बड़े भाई दूसरे कमरे में सोए हए थे। शिवशंकर अपनी ससुराल में रहते हैं और माता पिता से मिलने आए थे। रात अधिक हो जाने पर वह घर पर ही रुक गए। शिवशंकर बिना किसी को कुछ बताए युवक के साथ घर के भीतर अपने कमरे में चले गए। शिवशंकर कपड़े उतार कर कुर्सी पर बैठ गए और साथ आए युवक से बातें करने लगे। इसी बीच साथ आए युवक ने शिक्षक की कनपटी व सीने पर गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो आरोपी असलहा लहराते हुए भाग निकला। अंधेरा होने के चलते उसको पहचाना नहीं जा सका। कमरे में शिवशंकर का लहूलुहान शव पड़ा था। उसे आनन फानन में लालगंज सीएचसी लाया गया, यहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर सीओ पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा भी देर रात सीएचसी पहुंचे और शिक्षक की हत्या के सिलसिले में परिजनाें से पूछताछ की। मृतक के पिता शीतलदीन वर्मा की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हत्यारे की बाबत अभी पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

वर्जन---
मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जमीन के विवाद में हत्या की आशंका है। परिवार के लोगोें के बीच ही हत्या का रहस्य छिपा है, अभी स्पष्ट तौर पर कहना उचित नहीं होगा। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम प्रकाश द्विवेदी, सीओ, लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed