फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   टाइनी शाखा संचालक को गोली मारकर पौने 2 लाख रुपये लूटे

टाइनी शाखा संचालक को गोली मारकर पौने 2 लाख रुपये लूटे

Wed, 17 Jan 2018 07:44 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
टाइनी शाखा संचालक को गोली मारकर पौने 2 लाख रुपये लूटे
पट्टी (प्रतापगढ़)। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंजासराय गुलामी गांव के करीब करैला बाजार रोड पर बुधवार को दिन दहाड़े एसबीआई टाइनी शाखा संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर पौन दो लाख रुपये लूट लिए। गंभीर रूप से घायल संचालक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करती रही। जिला अस्पताल में एएसपी ने पीड़ित से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


पट्टी थाना क्षेत्र के कंजासराय गुलामी निवासी वासुदेव वर्मा (35) पुत्र संतराम वर्मा ने गांव के पास ही करैला बाजार रोड पर एसबीआई की टाइनी शाखा खोल रखी है। बुधवार को वह अपनी कार से कार्यालय पहुंचा। कार खड़ी करने के बाद वह रुपयों व अभिलेख से भरा बैग जमीन पर रखकर शटर खोलने लगा। अभी वह आधा शटर ही उठा पाया था कि एक अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंच गए। एक बदमाश हाथ में असलहा लेकर जमीन पर पड़े रुपयों से भरे बैग की ओर लपका। दूसरा असलहा लेकर बाइक से नीचे उतरकर खड़ा हो गया। बैग उठाने का विरोध करने पर बाइक के करीब खड़े बदमाश ने वासुदेव पर फायर झोंक दिया। गोली उसकी गर्दन को चीरते हुए जबड़े में फंस गई। उसका एक दांत भी टूट गया। फायर व शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब तक बदमाश बाइक लेकर सुलतानपुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


गोली लगने से घायल संचालक को पहले पट्टी सीएचसी फिर जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर पट्टी पुलिस पहुंची और जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश करने लगी। जिला अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राकेश कुमार सिंह ने संचालक से घटना की जानकारी ली। वहीं एएसपी पूर्वी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि टाइनी शाखा संचालक को गोली मारकर लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सीओ पट्टी की अगुवाई में स्वॉट टीम व कोतवाली पट्टी को दो टीमें गठित की गईं हैं। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed