फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हत्या करने वाले भी बहाते रहे आंसू

हत्या करने वाले भी बहाते रहे आंसू

Mon, 17 Jun 2019 09:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
हत्या करने वाले भी बहाते रहे आंसू

विज्ञापन
हत्या करने वाले भी बहाते रहे आंसू
ग्रामीण सुबह से ही घटना की असलियत को लेकर करते रहे चर्चा
युवक को हिरासत में लेने के बाद करीबियों पर हुआ पुलिस को शक
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी/मंगरौरा। बेलारामपुर में दलित किसान की हत्या के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। चर्चाओं पर यकीन करें हत्यारोपी भी ग्रामीणों के बीच विनय की लाश के करीब जाकर घड़ियाली आंसू बहाते रहे। परिवार के लोगों को सांत्वना भी देते रहे। हालांकि उनका यह नाटक ग्रामीणों को रास नहीं आ रहा था, लेकिन परिवार के लोग अनजान थे। पूछताछ के बाद मृतक के एक करीबी को उठाकर पुलिस कोतवाली ले गई। तब परिवार के लोग भी हकीकत का पता लगाने की कोशिश करने लगे।

बेलारामपुर निवासी विनय कुमार सरोज उर्फ बबलू का हाथ-पैर काटने के बाद जिंदा जलाने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचकर हकीकत जानना चाहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो विनय की हत्या करने वाले आरोपी भी घटनास्थल पर आंसू बहा रहे थे। वह खुद को परिवार का करीबी जताने की पुरजोर कोशिश में लगे थे। ऐसा दिखाने का प्रयास कर रहे थे कि विनय की हत्या से उन्हें बेहद दुख है। पुलिस को यह बात खटकी। दोपहर में पुलिस मृतक विनय के करीबी संदिग्ध युवक को कोतवाली उठा ले गई। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों के चेहरे की रंगत बदलने लगी। विनय की हत्या करने वालों के साथ घटना की वजह की जानकारी ग्रामीणों को थी, लेकिन वह दबी जुबान से ही इसकी चर्चा कर रहे थे। विनय के करीबी युवक को पुलिस द्वारा उठाए जाने की जानकारी के बाद परिवार के लोग हकीकत का पता लगाने में जुट गए। पुलिस बराबर परिजनों से समय मांगती रही ,ताकि घटना में शामिल लोगों को भागने का मौका न मिल सके, लेकिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर परिवार के लोग राजी नहीं हो रहे थे। ग्रामीण व रिश्तेदार भी परिवार के लोगों के साथ आ गए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी पीछे हट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed