फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पेट्रेालपंप मैनेजर से लूट में तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

पेट्रेालपंप मैनेजर से लूट में तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

Tue, 28 May 2019 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
पेट्रेालपंप मैनेजर से लूट में तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
पेट्रोलपंप मैनेजर से लूट में तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

बैंक में कैश जमा करने जाते समय बदमाशों ले लूट लिए थे 65 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। पेट्रोलपंप से कैश जमा करने के लिए बैंक जाते समय मैनेजर से हुई 65 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सोमवार को आलोक फीलिंग स्टेशन रामापुर के मैनेजर मोहिद भाटी कैश लेकर बाइक से रानीगंज स्टेट बैंक आ रहे थे। मीरपुर गेट पार करने के बाद बदमाशों ने उन्हें रोककर तमंचा सटा दिया और 65 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


फोटो..
डंपर की टक्कर से युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। थाना क्षेत्र के जामताली शुक्लान निवासी विनय शुक्ला पुत्र रमाशंकर शुक्ल मंगलवार को सुबह बाइक से एलएलबी की परीक्षा देने प्रयागराज जा रहा था। रानीगंज-पट्टी मार्ग के पचरास गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत खड्ड में जा गिरा। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी तरह परशुरामपुर निवासी भोलू गौतम पुत्र बाबूलाल रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। पावर हाऊस के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे भोलू को गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को पुलिस सीएचसी ले गई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के विवाद में मारपीट, छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गौरा। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों मारपीट हो गई। इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए। फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला गांव के भजनलाल व रामलाल के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को विवादित जमीन पर निर्माण करने को लेकर कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर के साथ लाठी-डडे से मारपीट होने लगी। इस दौरान परमिला (25) पत्नी भजनलाल, सरिता (22) पुत्री जबरलाल, मोहराना, नीशा पत्नी संतोष को गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष से प्रीती सरोज पत्नी रामलाल घायल हो गई। ग्रामीण घायलों को सीएचसी गौरा ले गए। परमिला की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed