फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हादसे में घायल युवकों की तहरीर पर वाहन चालकों पर मुकदमा

हादसे में घायल युवकों की तहरीर पर वाहन चालकों पर मुकदमा

Tue, 28 May 2019 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल युवकों की तहरीर पर वाहन चालकों पर मुकदमा
हादसे में घायल युवकों की तहरीर पर वाहन चालकों पर मुकदमा
विज्ञापन

लालगंज। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल युवकों की तहरीर पर दो अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कोतवाली के रामपुर बावली चौराहे पर सोमवार को दिन में दो बजे डगरारा के झब्बू सरोज का पुत्र बाइक से कहीं जा रहा था। अचानक तेजी से आ रही पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल झब्बू को स्थानीय सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सोमवार की रात केस दर्ज किया गया। इधर, नगर के घुइसरनाथ रोड पर सोमवार को रामगढ़ खास के संतोष तिवारी बाइक से अपनी पत्नी सुनीता के साथ कहीं जा रहे थे। अचानक किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
लालगंज इलाके के मिश्राइनपुर गांव की घटना, तीन दिन पहले घर से गायब हुआ था
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। तीन दिन पूर्व घर से गायब युवक का शव मंगलवार को पड़ोसी गांव में कुएं में उतराया मिला। जानकारी पर रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वह हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के मिश्राइनपुर गांव निवासी महेंद्र वर्मा (30) तीन दिन पहले घर से गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चल सका। घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। मंगलवार को पड़ोस गांव खेमसरी के एक कुएं में महेंद्र का शव उतराया मिला। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर महेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह शव को कुएं से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं। इस बारे में कोतवाल को कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत दिखाकर युवक की भूमि की करा ली वरासत
लालगंज। देवापुर गांव में एक व्यक्ति को मृतक दिखाकर उसकी जमीन की वरासत करा दी गई। गांव के कुुंजबिहारी मौर्य के पुत्र श्रीनाथ मौर्य ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव की गाटा संख्या 12 व 47 उसके नाम सरकारी दस्तावेज में दर्ज है। जब उसने खतौनी निकलवाई तो पता चला कि उसे मृतक दिखाकर गांव के छोटेलाल व रामराज, रामसुमेर, रामदुलारी ने भूमि की वरासत करा ली है। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा राजस्व अभिलेख दुरुस्त कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। आरोप है कि राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से यह धोखाधड़ी की गई है।

भूमि विवाद में महिला को पीटा
लालगंज। भूमि विवाद में महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। शोर पर पहुंचे परिजनों ने बीचबचाव कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के अमांवा छेमी का पुरवा निवासी रामदेव वर्मा की पत्नी शिवकुमारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसी जबरन उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई।

झोलाछाप डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान
लालगंज। झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही मासूम की मौत के मामले में सीएमओ अनजान बने हैं। झोलाछाप डॉक्टर दूसरे दिन भी अपने मरीजों का इलाज कर रहा था। लालगंज के चौक इलाके में स्थित एक झोलाछाप के यहां सोमवार को अगई निवासी इंदल मौर्य के पांच माह के बेटे प्रिंस को इंजेक्शन लगाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्लीनिक संचालक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पीड़ित की ओर से पुलिस को किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सीएचसी अधीक्षक को दी। अधीक्षक ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को फोन पर जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


लोभ और मोक्ष दोनों की कामना से परेशान है मनुष्य
लालगंज। नगर में श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वृंदावन से आए कथाव्यास आचार्य शैलेंद्र ने कहा कि भगवान कृष्ण ने अपने लीलावतार में सबसे ज्यादा मनुष्य को धर्म और न्याय के लिए सन्मार्ग की प्रेरणा दे रखी है। कहा कि माधव बिहारी ने लोक संस्कृति तथा लोक रीति-नीति की अवधारणा को जगत में सदैव सर्वमान्य बनाए रखने के लिए समस्त लीलाओं को उपकृत किया है। उन्होंनेे कहा कि मनुष्य को लोभ तथा मोक्ष दोनों की कामना समान रूप से आज परेशान किए हुए है। शाश्वत सत्य यह है कि मनुष्य लोभ के संवरण से बाहर आने के बाद भी मोक्ष की परिकल्पना कर सकता है। कथा के संयोजक समाजसेवी अशोक सिंह एवं माद्री सिंह ने कथाव्यास का स्वगात किया। कथा के दौरान यज्ञाचार्य क्षितेंद्र के संयोजन में राधे-कृष्ण भजन व संकीर्तन में महिला श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक परिवेश का उदाहरण प्रस्तुत किया। सह संयोजक शंभुशरण सिंह तथा सुरेश सिंह व दिनेश सिंह व अखिलेश ने कथा श्रवण मे आए श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed