फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   किशोरी को अपहृत करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

किशोरी को अपहृत करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Fri, 24 May 2019 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को अपहृत करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
किशोरी को अपहृत करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

लालगंज(ब्यूरो)। शौच को निकली किशोरी का बोलेरो सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाली के सरायजगत निवासी जयप्रकाश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते बाइस मई को उसकी 18 वर्षीय पुत्री अंजू घर से सुबह चार बजे शौच के लिए निकली। इसी बीच सुनसान जगह देख गांव के उमेश कुमार वर्मा ने उसे अगवा कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार की देर रात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।
जानलेवा हमले का आरोपी तमंचा के साथ धराया
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के डगरारा गांव में बीते सोमवार की शाम अतुल पांडेय व उसकी भांजी संस्कृति को गोली मारने का आरोपी गुरुवार की रात पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसके पास तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

घायल अतुल की पत्नी पुष्पा की तहरीर पर आरोपी गांव के हृदय नारायण के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार की रात कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान नगर के यात्री प्रतीक्षालय के पास से आरोपी युवक को धर दबोचा। उसे जेल भेज दिया गया। उधर, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मामा-भांजी का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधवा के साथ मारपीट व छिनैती, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
लालगंज (ब्यूरो)। कोर्ट के आदेश पर विधवा के साथ मारपीट और छिनैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रयागराज के नवाबगंज थाना के पंचदेवा गांव के सुभाषचंद्र मिश्र की पुत्री मानसी का विवाह कोतवाली के झाऊ का पुरवा तेजगढ़ निवासी अभय पांडे के साथ बीते 22 नवंबर 2017 को हुआ था। शादी के तीन माह बाद ही पति की अचानक मौत हो गई। इसके बाद मानसी अपने मायके आ गई। बीती 6 दिसंबर को मानसी अपने पिता सुभाष के साथ ससुराल में रहने गई तो ससुर ने मना कर दिया। आरोप है कि लौटते समय झाऊ का पुरवा पक्की सडक़ पर पहुंचते ही उसके ससुर राजेश पांडेय तथा दो अज्ञात लोगों ने उसे और उसके पिता को धक्का देकर चुटहिल कर दिया। बाइक भी छीन ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में फरियाद की। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार की रात तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपी राजेश पांडेय तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
कोर्ट के आदेश पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी तथा फर्जी लेनदेन का केस दर्ज किया है। कोतवाली के संागीपुर गांव निवासी प्रेमप्रकाश यादव की पत्नी कुसुमलता यादव तीन की दो और बहने हैं। उसके पिता की मौत 15 अक्टूबर 2017 को हुई थी। कुसुमलता का आरोप है कि उसके पिता के खाते मे 1 लाख पैंसठ हजार रुपये जमा थे। तीन बहनों में से एक के पति गांव के ही हनुमान प्रसाद यादव ने जालसाजी कर उसके पिता के डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। पिता की मौत के बाद तीनों बहनों के नाम वरासत होने पर जब उसने बैंक में पिता के खाते की जांच की तो पता चला कि डेढ़ लाख की धनराशि निकाल ली गई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
संगम की जीत पर भाजपइयों ने मनाई खुशी
लालगंज (ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर स्थानीय भाजपाइयों ने एक दूसरे को बधाई दी। शुक्रवार को लालगंज तहसील में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र ङ्क्षसह की अगुवाई में भाजपाइयों ने जिंदाबाद व भारत माता की जय के नारे लगाए तथा एक दूसरे से मिल कर बधाई दी। इस मौके पर राजेंद्र मिश्र, सतीश उपाध्याय, पंकज गाना, अमरनाथ यादव, शिवाकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
फोटो.. फाइल फोटो नसीम
पूर्व बीडीसी सदस्य की सडक़ हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम
सगरासुंदरपुर/लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के हंडौर गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य नसीम खान (45) की गुरुवार की रात कौशाम्बी के कोखराज में सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य नसीम खान का ट्रक गुरुवार को कौशाम्बी जनपद के कोखराज में खराब हो गया था। सूचना मिलने पर वह अपनी कार से ट्रक की मरम्मत कराने गए थे। बताया जाता है कि देर रात वह सडक़ के किनारे कार में ही सो गए। अचानक किसी वाहन ने खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे नसीम खान की मौके पर मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह हादसे की जानकारी होने पर नसीम के परिवार में कोहराम मच गया।
बोलेरो की टक्कर से दंपति घायल
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के वर्मा नगर चौराहे पर गुरुवार को बाइक सवार पति-पत्नी बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। पंडरी निवासी संतोष (25) तथा उसकी पत्नी कि रन (21) बाइक से शुक्रवार को इनहन भवानी धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। वर्मा नगर चौराहे पर सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय सीएचसी में उनका इलाज कराया गया।
भंडारे का हुआ आयोजन
लीलापुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के सतनापुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के बाद भंडारे में गया जगन्राथ स्वामी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राममनोहर उपाध्याय ने सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजकपूर, सुभाष, दीपक, संतोष कुमार समेत कई लोग रहे।
फोटो
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल
लालगंज (ब्यूरो)। आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया है। रानीगंज कैथोला निवासी सुमित गुप्ता, व सागर शुक्रवार की शाम लगभग साढ़ छह बजे बाइक से विकास नगर जा रहे थे। चुर्री चौराहे के पास अचानक सामने से आ रही बाइक से टक्क र हो गई। हादसे में सुमित व सागर के साथ मनीपुर मनुहार गांव निवासी संतोष व उसकी मौसी उर्मिला घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने चारों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ताला तोडक़र चोरी
रानीगंज। फतनपुर थाना क्षेत्र के पढ़वा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यालय का ताला तोडक़र गुरुवार रात चोर अभिलेख सहित सामान चुरा ले गए। घटना को लेकर प्रधानाध्यापक दिनेश विश्वकर्मा ने फतनपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed