{"_id":"5a819abd4f1c1b28428b4d87","slug":"141518443197-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोलियों से छलनी करने में भाई समेत बीडीसी सदस्य नामजद 18-51-15","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोलियों से छलनी करने में भाई समेत बीडीसी सदस्य नामजद 18-51-15
Updated Mon, 12 Feb 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को गोलियों से छलनी करने में भाई समेत बीडीसी नामजद
हालत गंभीर, ऑपरेशन कर पेट से निकाली गई बुलेट, दूसरी रीढ़ की हड्डी में फंसी
बीडीसी सदस्य घर छोड़कर फरार, घटना में प्रयुक्त पिस्टल के साथ भाई गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़।
जुए के विवाद को लेकर गोली मारने से घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। आपरेशन कर उसके पेट से एक बुलेट निकाली गई। दूसरी बुलेट उसके रीढ़ की हड्डी में फंसी हुई है। हमले में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हुई। जबकि मुख्य आरोपी बीडीसी सदस्य घर छोड़कर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। सोमवार को घटनास्थल से आसपास के गांवों तक सन्नाटा पसरा रहा।
नगर कोतवाली के आवास विकास कालोनी निवासी राहुल सिंह उर्फ अनिल सिंह (23) पुत्र तेज बहादुर सिंह को रविवार की शाम सगरा गांव में शक्ति माई धाम के पास गोली मार दी गई थी। उसके शरीर में गोली लगने के छह निशान मिले थे। उसे परिजन अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद में राहुल का आपरेशन कर डाक्टरों ने पेट में फंसी बुलेट बाहर निकाली। जबकि उसकी रीढ़ में एक गोली फंसी हुई है। सिर व पैर में गोली छूते हुए निकल गई थी। डाक्टर उसे आईसीयू में रखकर इलाज कर रहे हैं। इस मामले में राहुल के दोस्त अमनसेन पुत्र राकेश सेन निवासी आवास विकास कालोनी मीराभवन नगर कोतवाली की तहरीर पर पुलिस ने सगरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज तिवारी उर्फ बब्लू और उसके भाई सचिन तिवारी डब्ल्यू के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। दोनों घर से फरार हो गए थे। सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने सरस्वती विद्या मंदिर के करीब से सोमवार भोर में सचिन तिवारी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया। घटना के दूसरे दिन सगरा, चकबनतोड़ में सन्नाटा पसरा रहा। प्रभारी शहर कोतवाल ने बताया कि जुए के विवाद में राहुल को गोली मारी गई है।
इनसेट-----
खुद को पाक-साफ ठहराने में कामयाब रही पुलिस
नगर कोतवाली के सगरा गांव में जुए के विवाद में राहुल सिंह को गोली मारने की घटना के बाद स्थानीय पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इस घटना ने जुए की फड़ की कलई खोलकर रख दी। खुद की किरकिरी होते देख पुलिस ने राहुल के दोस्त अमित सेन उर्फ किशन के मिलने के बाद खेल कर दिया। पुलिस ने अमन सेन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में लिखा गया है कि राहुल के साथ वह सगरा गया था। जुए के खेल की जानकारी होने पर वह दोनों वहां चले गए। जहां राहुल सिंह ने मनोज को जुए के खेल को बंद करने के लिए कहा। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। मनोज ने अपने भाई सचिन के साथ मिलकर राहुल को गोली मार दी। घटना के दौरान मौके पर दर्जन भर लोग मौजूद थे। उस समय कई लोग नशे में धुत थे। चर्चाओं पर यकीन करें तो उस इलाके में हमेशा जुए की फड़ सजती है। जहां लाखों रुपये दांव पर लगाए जाते थे। उस इलाके में राहुल का बराबर आना-जाना भी रहता था। आरोपियों का चंद कदम पर घर भी है। नगर कोतवाली के जोगापुर, मोहनगंज और पटखौली में जुए की फड़ बराबर सज रही थी।
विज्ञापन
इनसेट-----
राहुल पर दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस अधीक्षक के पीआरओ सेल ने बताया कि गोली लगने से घायल राहुल सिंह उर्फ अनिल सिंह पर भी कई हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसका भी आपराधिक इतिहास है। कोहड़ौर, अंतू व नगर कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दर्ज मुकदमों की खोजबीन की जा रही है। रातभर कोतवाली पुलिस राहुल के मामलों को लेकर रजिस्टर पलटती रही।
इनसेट-----
शातिर का नाम लेने पर शुरू हुआ विवाद
सगरा में जुए की फड़ पर राहुल सिंह को गोली मारने के मामले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चाओं पर यकीन करें तो जुए के अड्डे पर राहुल पहुंचा। जुए में हार-जीत को लेकर मनोज और राहुल से कहासुनी होने लगी। तभी मनोज ने एक शातिर का नाम लेते हुए कहा कि वह जानता है कि तुम किसके बल पर कूदते हो। वह भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। इसी को लेकर उनके बीच गालीगलौज होने लगी। मौका पाकर बीडीसी सदस्य मनोज तिवारी ने राहुल को गोली मार दी और अमन सेन को मारने के लिए दौड़ा लिया।