फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अतरसंड-बेनीपुर के 6 घरों से लाखों की चोरी

अतरसंड-बेनीपुर के 6 घरों से लाखों की चोरी

Sun, 08 Jul 2018 07:20 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
अतरसंड-बेनीपुर के 6 घरों से लाखों की चोरी
अतरसंड व बेनीपुर में चोरों ने छह घरों से लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चुरा ले गए। लोगों के पीछा करने पर बदमाश ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। चोरी की घटना से इलाके में खौफ है। मौके पर पहुंची पुलिस केवल छानबीन के बाद लौट गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के बेनीपुर निवासी छविश्याम त्रिपाठी के घर में शनिवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने यहां 18 हजार रुपये नगद के साथ करीब दो लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोस में संजय तिवारी के घर से भी चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात व दस हजार रुपये समेट कर भागने में कामयाब रहे। भैयाराम गुप्ता के घर से भी चोर रुपये व जेवरात उठा ले गए। इसकी किसी को कानोंकान भनक तक नहीं लगी। दूसरी ओर कोहड़ौर थाना क्षेत्र के अतरसंड निवासी चंद्रभूषण सरोज के घर का ताला तोड़कर घुसे चोर साढ़े चार हजार नगद, लगभग दो लाख के जेवरात समेट लिए। पड़ोस में ही गुलजार अहमद के घर से चोरों ने छह हजार रुपये उड़ा दिए। मिट्ठू वर्मा के घर में घुसे चोर बक्शे से 10 हजार रुपये निकाल लिए। घर में किसी के घुसने की आहट पाकर मिट्ठू की बेटी जग गई। उसने शोर मचाया तो चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया। ग्रामीणों के ऊपर बदमाश फायरिंग करने लगे। जिसके चलते ग्रामीण रुक गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। एक भी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed